फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj is for world cup 2015

इन वजहों से बाहर हुआ वर्ल्ड कप 2011 का हीरो

Tue, 06 Jan 2015 06:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Jan 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
yuvraj is for world cup 2015

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन हो गया है। टीम में सिर्फ चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो वर्ल्ड कप 2011 में टीम में थे। बाकी 11 खिलाड़ियों के लिए यह पहला मौका है और शायद खुद को साबित करने का आखिरी मौका। क्योंकि कुछ समय पहले कभी टीम इंडिया की जान माने जाने वाले युवराज को इस बार वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


इस बार टीम सेलेक्टर्स ने युवी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कई लोग ऐसा मान रहे हैं कि युवराज को धोनी पसंद नहीं करते थे और धोनी के कहने पर ही चयनकर्ताओं ने युवराज को आउट कर दिया।
विज्ञापन


इन दिनों युवराज के किस्मत के सितारे गर्दिश में है। पहले आईपीएल-8 के लिए बेंगलूर चेलेंजर्स ने युवराज को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया। फिर बीसीसीआई ने युवराज को ए ग्रेड खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया और अब रणजी ट्रॉफी में लगातार तीन सेंचुरी मारने के बाद भी युवराज वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं कि ऐसे क्या वो खास वजहे थी जिनकी वजह से युवराज वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए।

धोनी के खिलाड़ियों में नहीं थे युवराज

yuvraj is for world cup 2015

युवराज कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ियों में से नहीं थे। इसके अलावा युवराज वनडे क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अपने अंतिम 20 मैचों में सिर्फ एक शतक और दो अर्धशतक लगाए।

युवराज अपनी गेंदबाजी की धार भी लगातार खो रहे थे। वह पहले जैसी गेंदगबाजी नहीं कर पा रहे ‌थे। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने की अटकलों के बीच उनकी वर्ल्ड कप में वापसी की संभावना मानी जा रही थी लेकिन एन वक्त पर जडेजा अंदर और युवी बाहर हो गए।

अब युवराज कैंसर की घातक बीमारी से उबर गए हैं, लेकिन दुर्भागयवश उसका असर उन पर दिखता है। उनमें पहले जैसी फुर्ती नहीं रही। फिटनेस भी पहले जैसी नहीं है और उनका वजन भी बढ़ गया है, जो शायद दवाइयों का असर है। ऐसे में उन पर दांव खेलना जोखिम भरा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed