{"_id":"550cb354-8a64-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"yuvraj-and-unmukt-power-north-zone-to-deodhar-trophy-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल को हराकर फाइनल में पहुंचा नॉर्थ जोन ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेंट्रल को हराकर फाइनल में पहुंचा नॉर्थ जोन
गुवाहाटी/एजेंसी
Updated Mon, 11 Mar 2013 09:27 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह और उन्मुक्त चंद के शानदार पचासों से नॉर्थ जोन ने देवधर ट्रॉफी वन-डे टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
45-45 ओवर के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन की टीम 41.5 ओवर में सिर्फ 190 रन पर लुढ़क गई। अशोक मिनारिया ने 34 जबकि कप्तान सुरेश रैना ने 33 रन बनाए।
विज्ञापन
स्पिनर अमित मिश्रा ने तीन और रजत पालीवाल ने दो विकेट चटकाए। जवाब में नॉर्थ जोन को वीजेडी नियम के तहत 33 ओवर में 160 रन का संशोधित लक्ष्य मिला जिसे उसने 19 गेंद शेष रहते दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि कप्तान गौतम गंभीर (09) और चंदन मदन (06) सस्ते में पवेलियन लौट गई। लेकिन ओपनर उन्मुक्त चंद और युवराज सिंह ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 129 रन जोड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
उन्मुक्त ने 86 गेंद में पांच चौकों के साथ 56 जबकि युवराज ने 70 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों के साथ 77 रन की धुआंधार पारी खेली।