फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvaraj Singh shares first Pic of his Son after Four months says I am still learning but hazel is Expert

Yuvraj Singh Son: युवराज सिंह ने चार महीने बाद दिखाई बेटे की पहली झलक, बोले- मैं सीख रहा पर हेजल को सब आता है

Tue, 10 May 2022 04:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 10 May 2022 04:07 PM IST
सार

युवराज ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद उसकी तस्वीर शेयर करते हुए लंबा- चौड़ा पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि पिता बनने का उनका अनुभव कैसा रहा। 
 

विज्ञापन
Yuvaraj Singh shares first Pic of his Son after Four months says I am still learning but hazel is Expert
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद उसकी पहली झलक दिखाई है। बेटे ने मदर्स डे पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की झलक दिखाई है। इस मौके पर उन्होंने बताया है कि पिता बनने के बाद भी काफी चीजें सीख रहे हैं, जबकि हेजल हर काम में निपुण हैं। ययुवराज लगभग चार महीने पहले पिता बने थे और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी दी थी। इसके बाद उन्होंने अब अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। 
विज्ञापन


युवराज ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें उनके साथ उनकी पत्नी हेजल कीच और बेटा भी दिख रहा है। यह वीडियो उन्होंने मदर्स डे पर सभी माताओं को समर्पित किया है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yuvraj Singh (@yuvisofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज ने क्या लिखा?
युवराज ने अपनी  पत्नी और बेटे के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा "इस मदर्स डे पर अपने पिता बनने की कहानी साझा करते हुए बेहद खुश हूं। मेरा मानना है कि यादों के लिए हम जो चीज सबसे अच्छी कर सकते हैं वह यह है कि बच्चे की परवरिश साथ में करें। बच्चे के कपड़े बदलना या उसे खाना खिलाना मैं हर काम सीख रहा था, लेकिन हेजल निपुण थीं।" इसके साथ ही युवी ने बताया कि वो एक बूटकैंप का भी हिस्सा बने, जहां कई पिता बच्चे को पालने का तरीका सीखते हैं। ना सिर्फ इस मदर्स डे बल्कि हर दिन के लिए अपने साथी से वादा साथ में बच्चे की परवरिश करने का वादा करें। 

युवराज सिंह ने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। शादी के पांच साल बाद दोनों जनवरी 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बने। युवराज और हेजल कीच की कई कहानियां मीडिया में प्रचलित हैं। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल कीच ने उनके साथ डेट पर जाने के लिए पांच साल लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed