आईपीएल के बाद युसूफ पठान निकलेंगे ढ़ाका, अब वहां खेलेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर आईपीएल के बाद अब ढ़ाका जाएंगे। वहां खेलेंगे क्रिकेट।
33 साल के युसूफ के लिए आईपीएल 2016 बेहद शानदार रहा, हालांकि उनकी टीम खिताब पाने में नाकाम रही। लेकिन युसूफ ने अपने बल्ले से दर्शकों का दिल जीता।
युसूफ आईपीएल के बाद अब ढ़ाका प्रीमियर लीग में अबाहानी लिमिटेड टीम से खेलेंगे। गौरतलब है कि युसूफ ने बतौर केकेआर बल्लेबाज आईपीएल विनर टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 34 गेंदों में नाबाद 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
ये है ढ़ाका प्रीमियर लीग के नियम
ढ़ाका प्रीमियर लीग में युसूफ पठान के अलावा केकेआर के एक और बल्लेबाज मनोज तिवारी भी अबाहानी लिमिटेड से जुड़े हैं।
एक तरफ जहां आईपीएल में 11 खिलाड़ियों में 4 विदेशी खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा थी, वहीं इस लीग के अंतर्गत 11 में से सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी होगा।