फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   younis khan say about Bob Woolmer

आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद ही हुई थी पाक कोच की मौत

Thu, 12 Mar 2015 03:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Mar 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
younis khan say about Bob Woolmer

आज से 8 साल पहले वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद अपने कोच बॉब वूल्मर को खोने के बाद पाक एक बार फिर उसी आयरिश टीम के सामने होगा।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में पाक और आयरलैंड की टीमें 15 मार्च को एक बार फिर आमने-सामने होने जा रही हैं। एडिलेड में होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए जहां बेहद निर्णायक है वहीं मैच में 2007 वर्ल्ड कप की वो दुखद घटना भी सभी के जेहन में होगी जिसमें पाकिस्तान की आयरलैंड के हाथों हार के बाद उसके कोच वूल्मर की अचानक मौत हो गई थी।
विज्ञापन


2007 में जमैका के सबीना पार्क में आयरलैंड ने ग्रुप मुकाबले में पाक को हराकर उलटफेर करते हुए पूर्व चैंपियन को बाहर का रास्ता दिखाया था। इस हार के बाद पाक टूर्नामेंट से बाहर हो गया और हार के अगले ही दिन वूल्मर किंग्स्टन में अपने होटल के कमरे में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच से पहले पाक टीम के सीनियर प्लेयर युनूस खान ने कहा है कि वह आयरलैंड को हराकर पाक टीम के पूर्व दिवंगत कोच बॉब वूल्मर को श्रंद्धांजलि देंगे। 37 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि टीम को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में बॉब वूल्मर की भूमिका अहम रही थी लेकिन दुर्भाग्यबस वह चल बसे।

युनूस ने आगे कहा कि रविवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वह जीत हासिल कर वूल्मर को सच्ची श्रंद्धांजलि देंगे। इस वर्ल्ड कप पाक टीम में मौजूद युनूस खान क्रिकेटर हैं जो 2007 में वर्ल्ड कप में खेले थे। उस वक्त पाक टीम के कोच बॉब वूल्मर ही थे।


इस दुखद घटना के 8 साल बीत जाने के बाद इतिहास फिर सामने आ गया है। दरअसल, 2007 में बॉव वूल्मर की मौत से एक दिन पहले आयरलैंड के साथ ही पाक टीम का मैच हुआ था। जिसमें पाक टीम में युनूस खान थे, जो इस वक्त भी मौजूद है।

वहीं, दूसरी ओर उस वक्त आयरलैंड टीम में विलियम पोर्टफील्ड, केविन ओब्रॉयन और नाथन ओ ब्रॉयन टीम में उस वक्त मौजूद थे और इस बार भी वह टीम में खेल रहे है। आपको बता दें कि 17 मार्च 2007 को वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप के दौरान बॉब वूल्मर अपने कमरे के बॉथरूम में मृत पाए गए थे। जमैका पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान वूल्मर की मौत के पीछे हत्या या सुसाइड का अंदेशा लगाया गया था। लेकिन बाद में पुलिस ने इसे प्राकृतिक मौत करार देकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed