फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   You tube parent Company Alphabet picked tender of IPL Media Rights bid

IPL Media Rights: यूट्यूब पर प्रसारित हो सकते हैं आईपीएल 2023 के मैच, मीडिया राइट्स की बोली के दस्तावेज खरीदे

Thu, 12 May 2022 01:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 12 May 2022 01:58 PM IST
सार

आईपीएल के मीडिया राइट्स को हासिल करने के लिए कई टीमें रेस में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब यूट्यूब की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने भी मीडिया अधिकार की नीलमी में शामिल होने के लिए टेंडर खरीद लिए हैं। 
 

विज्ञापन
You tube parent Company Alphabet picked tender of IPL Media Rights bid
आईपीएल मीडिया राइट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के मीडिया अधिकार हासिल करने के लिए दुनिया की बड़ी प्रसारण कंपनियां जोर लगा रही हैं। इस रेस में यूट्यूब भी शामिल हो चुका है। साल 2023 से 2027 तक के लिए आईपीएल के मीडिया अधिकारों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सबसे पहले इच्छुक कंपनियों को नीलामी में शामिल होने के लिए एक टेंडर खरीदना होगा। इसे बीसीसीआई ने जारी किया है। यह टेंडर खरीने वाली कंपनियां ही बोली में शामिल हो पाएंगी और सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी को आईपीएल के प्रसारण के मीडिया अधिकार मिलेंगे। मौजूदा समय में आईपीएल के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। 
विज्ञापन


भारत में खेल से जुड़े प्रसारण करने वाली कंपनी स्टार स्पोर्ट्स और सोनी नेटवर्क के अलावा कई विदेशी कंपनियों ने भी आईपीएल के मीडिया अधिकार हासिल करने में रुचि दिखाई है। इसमें अमेजन और डिज्नी जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूट्यूब की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने भी आईपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए टेंडर खरीदा है। 
विज्ञापन

आईपीएल मीडिया अधिकार हासिल करने की रेस में हैं ये कंपनियां
साल 2023 से 2027 तक के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स हासिल करने की रेस में कई कंपनियां हैं। इसमें अमेजन, अल्फाबेट इंक, द वॉल्ट डिज्नी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सोनी ग्रुप, जी एंटरटेनमेंट और ड्रीम 11 भी शामिल है। इन सभी कंपनियों ने बोली में शामिल होने के लिए टेंडर खरीदे हैं। हालांकि, ये कंपनियां जब चाहें, तब बोली की रेस से हट सकती हैं। 

दर्शकों की संख्या के लिहाज से आईपीएल दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय खेल लीग है। पिछले साल 600 मिलियन (60 करोड़) लोगों ने आईपीएल के मैच देखे थे। 

बीसीसीआई को मिल सकते हैं पांच हजार करोड़
बीसीसीआई को मीडिया राइट्स से पांच हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की उम्मीद है। पिछली बार की तरह इस बार सभी के लिए एक साथ बोली नहीं लगाई जाएगी। इस बार बीसीसीआई ने मीडिया राइट्स को चार अलग-अलग पैकेज में बांटा है। टीवी अधिकार, डिजिटल अधिकार, 18 मैचों के अधिकार (शुरूआती, सप्ताह के अंत में डबल हेडर, चार प्लेऑफ) और शेष विश्व के लिए अधिकार इसमें शामिल हैं। बोली के लिए आधार कीमत 32890 करोड़ रूपये है। आईपीएल के 15वें सीजन के समाप्त होने के बाद मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी होगी।

मौजूदा मीडिया राइट्स स्टार के पास है, जिसकी शुरुआत 2017 में हुई थी और इस सीजन यह खत्म हो रही है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाएगा। इससे होने वाली कमाई को घरेलू क्रिकेट को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल करेंगे। टेंडर दस्तावेज खरीदने के लिए इच्छुक पार्टियों को करीब 25 लाख रुपये बोर्ड के पास जमा कराना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed