फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yasir Shah put Pakistan in control of the second Test, New Zealand forced to follow-on 

PAKvNZ: यासिर शाह के आगे कीवियों ने टेके घुटने, फॉलोऑन खेलने को हुए मजबूर

Mon, 26 Nov 2018 08:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
Yasir Shah put Pakistan in control of the second Test, New Zealand forced to follow-on 
Yasir Shah

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे चेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल, रॉस टेलर 49* और टॉम लाथम 44* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 418 रन पर घोषित की। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 328 बढ़त मिली। कीवी टीम अब भी इस मुकाबल में पाकिस्तान से 197 रन पीछे है। फिलहाल वो फॉलोऑन पर अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के 418 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल 24/0 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम पाकिस्तान से 394 रन पीछे थी। तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की हालत पस्त हो गई। न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पहली पारी में रावल (31), टॉम लाथम (22) और कप्तान केन विलियमसन 28 रन बनाकर नाबाद रहे। पहील पारी में यासिर शाह ने 12.1 ओवर में 41 रन देकर 8 विकेट झटके।


दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत निराशाजनक रही। 10 रन के स्कोर पर रावल (2) यासिर शाह की गेंद पर विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों स्टंप आउट हो गए। इसके बाद फिर यासिर शाह ने कप्तान केन विलियमसन (30) को सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed