फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal informed Mumbai Cricket Association to consider him for the match against Jammu and Kashmir

Ranji Trophy: गिल-पंत के बाद अब यह स्टार भारतीय खिलाड़ी भी लेगा रणजी ट्रॉफी में हिस्सा, टीम को दी जानकारी

Wed, 15 Jan 2025 11:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:46 AM IST
सार

यशस्वी से पहले रोहित शर्मा भी मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े थे। अगर रोहित खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखते हैं तो मुंबई टीम में स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। टीम में पहले से ही अजिंक्य रहाणे उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal informed Mumbai Cricket Association to consider him for the match against Jammu and Kashmir
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई भारतीय खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बाद इस सूची में यशस्वी जायसवाल का नाम भी जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यशस्वी ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) और कोच ओमकार साल्वी को बता दिया है कि वह 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ टीम के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

यशस्वी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे जहां उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था। एमसीए के एक अधिकारी ने बताया, यशस्वी ने मुंबई के कोच साल्वी को सूचित किया है कि वह टीम के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। चयन समिति आने वाले कुछ दिनों में मुंबई टीम का चयन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित भी टीम से जुड़े थे 
यशस्वी से पहले रोहित शर्मा भी मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े थे। अगर रोहित खुद को चयन के लिए उपलब्ध रखते हैं तो मुंबई टीम में स्टार खिलाड़ी नजर आएंगे। टीम में पहले से ही अजिंक्य रहाणे उपलब्ध हैं। यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि यशस्वी बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई टीम के अभ्यास सत्र से जुड़ेंगे। 

रोहित कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते नजर आए थे। रोहित आखिरी बार रणजी ट्रॉफी में 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते नजर आए थे। रोहित ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह जम्मू-कश्मीर के खिलाफ चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। पिछले साल फरवरी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शीर्ष क्रिकेटरों से समय मिलने पर घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

शुभमन-पंत भी लेंगे हिस्सा
रोहित और यशस्वी के अलावा शुभमन गिल और पंत भी अपनी-अपनी राज्य की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। गिल ने पंजाब और पंत ने दिल्ली टीम को रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में खेलने के बारे में बता दिया है। हाल ही में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने बताया था कि पंत ने 23 जनवरी से होने वाले मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। दिल्ली टीम ने संभावित खिलाड़ियों की जो सूची जारी की थी उसमें पंत के अलावा विराट कोहली का नाम भी शामिल था। हालांकि, कोहली ने रणजी ट्रॉफी में खेलने को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। 

सरफराज खान चोटिल
रणजी ट्रॉफी के अगले दौर से पहले मुंबई को झटका लगा है क्योंकि टीम के बल्लेबाज सरफराज खान चोटिल हो गए हैं। सरफराज ने एमसीए को सूचित किया है कि वह चोटिल हैं जिस कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रह सकेंगे। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed