फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC: Virat Kohli ahead of Rohit Sharma among highest run scorers in World Test Championship, see top-15 list

WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में अब रोहित से आगे विराट, देखें शीर्ष-15 की लिस्ट

Wed, 27 Dec 2023 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित ने पांच रन बनाए थे, जबकि विराट ने 38 रन की पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही विराट WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 10वें स्थान पर पहुंच गए और रोहित को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
WTC: Virat Kohli ahead of Rohit Sharma among highest run scorers in World Test Championship, see top-15 list
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक इसके दो फाइनल खेले जा चुके हैं। अगला फाइनल 2025 में खेला जाएगा, जिसको लेकर सभी टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमों को फाइनल खेलने का मौका मिलता है। भारतीय टीम पिछली दो बार से फाइनल खेल रही है। टीम इंडिया की इस कामयाबी में दो दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का काफी योगदान रहा है। यह दोनों विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (2019-25*) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-15 की लिस्ट में भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में रोहित ने पांच रन बनाए थे, जबकि विराट ने 38 रन की पारी खेली थी। इस पारी के साथ ही विराट WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में 10वें स्थान पर पहुंच गए और रोहित को पीछे छोड़ दिया। विराट के नाम अब इस चैंपियनशिप में 35 टेस्ट की 57 पारियों में 38.90 की औसत से 2101 रन हैं। इनमें चार शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रोहित 11वें स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने 26 टेस्ट की 42 पारियों में 2097 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 52.42 का रहा है। रोहित ने अब तक सात शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य भारतीय में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे विराट-रोहित के बाद हैं। पुजारा ने 62 पारियों में 1769 रन (16वें स्थान) और रहाणे ने 49 पारियों में 1589 रन (20वें स्थान) बनाए हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शीर्ष पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। उन्होंने इस दौरान 47 टेस्ट की 86 पारियों में 50.46 की औसत से 3987 रन बनाए हैं। इनमें 12 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ हैं। लाबुशेन ने 71 पारियों में 55.45 की औसत से 3660 रन बनाए हैं। इनमें 11 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, स्मिथ ने 67 पारियों में 52.83 की औसत से 3223 रन बनाए हैं। इनमें नौ शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं।

WTC (2019 से अब तक) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज)
बल्लेबाज पारी रन 100s 50s
जो रूट 86 3987 12 16
मार्नस लाबुशेन 71 3660 11 16
स्टीव स्मिथ 67 3223 9 15
बेन स्टोक्स 73 2710 7 12
बाबर आजम 48 2570 8 15
उस्मान ख्वाजा 49 2412 7 11
डेविड वॉर्नर 65 2326 5 7
ट्रेविस हेड 58 2312 5 11
दिमुथ करुणारत्ने 45 2160 6 12
विराट कोहली 57 2101 4 9
रोहित शर्मा 42 2097 7 6
जैक क्राउली 61 2056 4 9
जॉनी बेयरस्टो 57 1998 6 6
केन विलियम्सन 32 1809 7 2
क्रेग ब्रेथवेट 56 1797 3 12
विज्ञापन

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में क्या हुआ?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट गंवाकर 208 रन बना लिए हैं। पहले दिन बारिश से खेल बाधित रहा और सिर्फ 59 ओवर का खेल हो सका। यशस्वी जायसवाल 17 रन, कप्तान रोहित शर्मा पांच रन, शुभमन गिल दो रन, विराट कोहली 38 रन, श्रेयस अय्यर 31 रन, रविचंद्रन अश्विन आठ रन, शार्दुल ठाकुर 24 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल केएल राहुल 70 रन बनाकर और मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना नाबाद हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने अब तक पांच विकेट लिए हैं, जबकि नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले। वहीं, मार्को यानसेन को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed