Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table updated after India victory over England in Rajkot test world test championship

WTC Points Table: इंग्लैंड पर तीसरे टेस्ट में जीत से भारत को फायदा, ऑस्ट्रेलिया से हुआ आगे, देखें अंक तालिका

Sun, 18 Feb 2024 05:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Feb 2024 05:17 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका पर दूसरे टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। उसका अंक प्रतिशत 75.00 है। उसने अभी तक चार टेस्ट खेले हैं और तीन मैच जीते हैं। एक में टीम को हार मिली है।

विज्ञापन
WTC Points Table updated after India victory over England in Rajkot test world test championship
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला जीत लिया है। उसने राजकोट में मेहमान टीम को 434 रन से हराया। यह टेस्ट इतिहास में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2021 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था। इस बड़ी जीत से टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फायदा हुआ।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट जीतने पर भारत के पास सात मुकाबलों में 50 अंक हो गए हैं। भारत का अंक प्रतिशत 59.52 हो गया है। उसने 55 फीसदी अंक वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ दिया। भारत अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
Trending Videos

WTC Points Table updated after India victory over England in Rajkot test world test championship
सरफराज, कुलदीप और जडेजा - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड शीर्ष पर काबिज
दक्षिण अफ्रीका पर दूसरे टेस्ट में जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई थी। उसका अंक प्रतिशत 75.00 है। उसने अभी तक चार टेस्ट खेले हैं और तीन मैच जीते हैं। एक में टीम को हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 2023-25 सत्र में 10 टेस्ट खेले हैं और छह में जीत हासिल की है। तीन में कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने सात टेस्ट खेले हैं और चार जीते हैं। टीम इंडिया को दो मुकाबलों में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रा अंक अंक प्रतिशत
1 न्यूजीलैंड 4 3 1 0 36 75.00
2 भारत 7 4 2 1 50 59.52
3 ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 66 55.00
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 इंग्लैंड 7 3 3 1 21 25.00
8 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00
विज्ञापन

WTC Points Table updated after India victory over England in Rajkot test world test championship
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था।

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed