{"_id":"62e27117ee202831d708bb45","slug":"wtc-points-table-pakistan-slip-below-india-icc-world-test-championship-points-table-after-defeat-to-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: श्रीलंका से करारी हार के बाद पाकिस्तान को झटका, भारत से भी नीचे लुढ़का, देखें अंक तालिका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Points Table: श्रीलंका से करारी हार के बाद पाकिस्तान को झटका, भारत से भी नीचे लुढ़का, देखें अंक तालिका
Thu, 28 Jul 2022 04:53 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:53 PM IST
सार
सीरीज के पहले टेस्ट को जीतने के बाद पाकिस्तान भारत को पीछे छोड़कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया था। बाबर आजम की टीम के पास दूसरे टेस्ट को जीतकर शीर्ष दो में जगह बनाने का अवसर था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की पाकिस्तान की संभावना को झटका लगा है। गॉल में गुरुवार (28 जुलाई) को दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 261 रनों पर समेट दिया। उसने मैच को 246 रन से अपने नाम कर लिया। सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी। पाकिस्तान इस बड़ी हार के बाद अब पांचवें स्थान पर खिसक गया। वहीं, श्रीलंका ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
सीरीज के पहले टेस्ट को जीतने के बाद पाकिस्तान भारत को पीछे छोड़कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया था। बाबर आजम की टीम के पास दूसरे टेस्ट को जीतकर शीर्ष दो में जगह बनाने का अवसर था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। दिमुथ करुणारत्ने की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने दूसरे मैच में जबरदस्त वापसी की। स्पिनर प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस ने कमाल का प्रदर्शन किया।
भारत चौथे स्थान पर काबिज
भारतीय टीम बर्मिंघम में टेस्ट हारने के बाद चौथे स्थान पर है। श्रीलंकाई टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को भी 1-1 से बराबर कराने में सफल हुई है। चौथे स्थान पर काबिज भारत के 52.08 फीसदी अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान के 51.85 फीसदी अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका 71.43 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 70 फीसदी अंक हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पास ऑस्ट्रेलिया से अपने अंतर को बढ़ाने का अवसर है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम ज्यादा से ज्यादा अंक हासिल करना चाहेगी।
जयसूर्या ने बाबर को सीरीज में तीसरी बार किया आउट
श्रीलंकाई टीम को जीत दिलाने वाले प्रभात जयसूर्या ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके। रमेश मेंडिस को चार सफलता मिली। प्रभात छह पारियों में 29 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान चार बार उन्होंने पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। एक बार उनके नाम मैच में 10 विकेट हैं। जयसूर्या ने पांचवें दिन बाबर आजम को आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। वह बाबर को दो टेस्ट में तीन बार आउट कर चुके हैं।
श्रीलंका ने पहली पारी में 378 और दूसरी पारी में 360 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने पहली पारी में 231 रन ही बनाए थे। इस तरह उसे जीत के लिए 508 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तानी टीम एक समय दो विकेट पर 176 रन बनाकर खेल रही थी। उसके बाद टीम अचानक लड़खड़ा गई है और 261 रनों पर सिमट गई। उसके आखिरी आठ विकेट 85 रन के अंदर ही गिर गए। श्रीलंका ने मैच को 246 रन से अपने नाम कर लिया। धनंजय डी सिल्वा को मैन ऑफ द मैच और प्रभात जयसूर्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।