फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table India vs England New Zealand vs South Africa 2nd Test WTC Standings

WTC Points Table: राजकोट में जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगा भारत, शीर्ष पर भी पहुंच सकती है टीम इंडिया

Mon, 12 Feb 2024 07:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Mon, 12 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

न्यूजीलैंड 66.66 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 55 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम 52.77 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
WTC Points Table India vs England New Zealand vs South Africa 2nd Test WTC Standings
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को शुरू होगा। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। हैदराबाद में पहला मुकाबला इंग्लैंड ने जीता था। वहीं, विशाखापत्तनम में भारत ने वापसी की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब दोनों टीमों की नजर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर है। अगर टीम इंडिया अगले मैच में जीत हासिल कर लेती है तो बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। विशाखापत्तन में जीत के बाद टीम इंडिया दूसरे क्रम पर आ गई थी। हालांकि, न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत को तीसरे क्रम पर धकेल दिया। वह फिलहाल पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

WTC Points Table India vs England New Zealand vs South Africa 2nd Test WTC Standings
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : बीसीसीआई
किस टीम के खाते में कितने अंक
न्यूजीलैंड 66.66 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 55 फीसदी अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम 52.77 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश (50.00 प्रतिशत अंक) चौथे और पाकिस्तान (36.66 प्रतिशत अंक) पांचवें नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगा भारत
इंग्लैंड के खिलाफ अगला मैच जीतने पर भारत के पास सात मुकाबलों में 50 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में भारत का अंक प्रतिशत 59.52 होगा और वह 55 फीसदी अंक हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ देगा।

WTC Points Table India vs England New Zealand vs South Africa 2nd Test WTC Standings
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रा अंक अंक प्रतिशत
1 न्यूजीलैंड 3 2 1 0 24 66.66
2 ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 66 55.00
3 भारत 6 3 2 1 38 52.77
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 दक्षिण अफ्रीका 3 1 2 0 12 33.33
8 इंग्लैंड 7 3 3 1 21 25.00
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00
विज्ञापन

WTC Points Table India vs England New Zealand vs South Africa 2nd Test WTC Standings
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
पहले स्थान पर भी पहुंच सकता है भारत
न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 13 फरवरी से खेला जाएगा। अगर न्यूजीलैंड की टीम दूसरा टेस्ट हार जाती है तो भारत के पास शीर्ष पर पहुंचने का मौका होगा। इस परिस्थिति में टीम इंडिया को अपने तीसरे टेस्ट में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed