फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table 2023-25 Update afte AUS vs NZ 2nd Test ICC Teams Ranking Position India Beats England

WTC: न्यूजीलैंड पर ऑस्ट्रेलिया की 2-0 से जीत से टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारी फेरबदल, भारत शीर्ष पर बरकरार

Mon, 11 Mar 2024 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Mar 2024 09:21 AM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की मौजूदा अंक तालिका की बात करें तो भारत का अंक प्रतिशत 68.51 है और वह पहले स्थान पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया अब खुद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
WTC Points Table 2023-25 Update afte AUS vs NZ 2nd Test ICC Teams Ranking Position India Beats England
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया है। क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे मुकाबले में कंगारुओं ने तीन विकेट से जीत हासिल की। 279 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। एक वक्त टीम ने 34 रन पर चार विकेट और 80 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी के बीच हुई 140 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन


मार्श 80 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कैरी ने 98 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, आखिर में कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 32 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से जीत दर्ज करने में मदद की। कंगारुओं की इस जीत से कुछ समय पहले तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर कब्जा जमाए बैठी न्यूजीलैंड की टीम अब तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। पहले उसे भारत ने इंग्लैंड पर जीत दर्ज कर पहले से दूसरे पायदान पर खिसकाया और अब ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे स्थान पर खिसका दिया है। ऑस्ट्रेलिया अब खुद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, इस मैच से भारत के शीर्ष स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Points Table 2023-25 Update afte AUS vs NZ 2nd Test ICC Teams Ranking Position India Beats England
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें - फोटो : BCCI/Cricket Australia
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका का मौजूदा हाल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की मौजूदा अंक तालिका की बात करें तो भारत का अंक प्रतिशत 68.51 है और वह पहले स्थान पर काबिज है। उसने अपने नौ में से छह मुकाबले जीते हैं और दो में हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के 74 अंक हैं। वहीं, न्यूजीलैंड पर दूसरे टेस्ट में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 62.50 हो गया है। कंगारुओं ने अभी तक 12 टेस्ट खेले हैं और आठ में जीत हासिल की है। तीन में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार मिली है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ और वह तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसने अभी तक छह टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। दो में कीवी टीम को हार मिली है। कीवी टीम 36 अंक और 50 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर लुढ़क गई है। 

बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे और दक्षिण अफ्रीका 25 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। भारत से पांचवें टेस्ट में हारने के बाद इंग्लैंड का अंक प्रतिशत गिरा है। उसका अंक प्रतिशत 19.44 से घटकर 17.5 हो गया है। हालांकि, टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। इंग्लैंड ने अभी तक 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 10 टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। छह मैच हारे हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। श्रीलंका का अंक प्रतिशत शून्य है और वह नौवें स्थान पर है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत
1 भारत 9 6 2 1 74 68.51
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
3 न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36 50.00
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
8 इंग्लैंड 10 3 6 1 21 17.5
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00

WTC Points Table 2023-25 Update afte AUS vs NZ 2nd Test ICC Teams Ranking Position India Beats England
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : cricket australia
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टेस्ट में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट की बात करें तो कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए। टॉम लाथम ने सबसे ज्यादा 38 रन की पारी खेली। वहीं, टॉम ब्लंडेल 22 रन, मैट हेनरी 29 रन और कप्तान टिम साउदी 26 रन बनाकर आउट हुए। विलियम्सन ने 17 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने पांच और मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। वहीं, कमिंस और ग्रीन को एक-एक विकेट मिला। 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 256 रन पर समाप्त हुई और उन्हें 94 रन की बढ़त हासिल हुई। मार्नस लाबुशेन ने 90 रन बनाए। इसके अलावा कोई 30 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सात विकेट लिए। वहीं, साउदी, सीयर्स और फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला। कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 372 रन बनाए और 278 रन की बढ़त हासिल की। टॉम लाथम ने 73 रन, केन विलियम्सन ने 51 रन, रचिन रवींद्र ने 82 रन, डेरिल मिचेल ने 58 रन और कग्लेजिन ने 44 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कमिंस ने चार और लियोन ने तीन विकेट लिए। वहीं, स्टार्क, हेजलवुड और ग्रीन को एक-एक विकेट मिला।
279 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी। स्टीव स्मिथ नौ रन, उस्मान ख्वाजा 11 रन, मार्नस लाबुशेन छह रन, कैमरन ग्रीन पांच रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि, इसके बाद मार्श ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन और कैरी ने 15 चौके की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली। स्टार्क खाता नहीं खोल सके। फिर कैरी ने कप्तान कमिंस के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत दिलाई। कमिंस ने अपनी 32 रन की पारी में चार चौके लगाए। न्यूजीलैंड की ओर से सीयर्स ने चार विकेट लिए, जबकि हेनरी को दो विकेट मिले। साउदी ने एक विकेट लिया। कैरी प्लेयर ऑफ द मैच और हेनरी प्लेयर ऑफ द सीरीज बने।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed