फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final South Africa Australia players wearing black bands paid tribute to killed in Ahmedabad plane crash

WTC: काली पट्टी बांधकर उतरे द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

Fri, 13 Jun 2025 03:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 13 Jun 2025 03:29 PM IST
सार

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी। सभी खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे। 

विज्ञापन
WTC Final South Africa Australia players wearing black bands paid tribute to killed in Ahmedabad plane crash
काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी - फोटो : ICC

विस्तार

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने श्रद्धांजलि दी। सभी खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए काली पट्टी बांधकर उतरे। बता दें कि, गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेकऑफ हुआ था। एअर इंडिया के मुताबिक, बोइंग 787-8 मॉडल के इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय नागरिकों समेत 53 ब्रिटेन, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई के नागरिक शामिल थे। इस भीषण हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी समेत कुल 266 लोगों की मौत हो गई। इनमें 241 लोग विमान में सफर कर रहे थे। बाकी हताहत लोग विमान के क्रैश होते समय मेघाणीनगर में घटनास्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन

WTC Final South Africa Australia players wearing black bands paid tribute to killed in Ahmedabad plane crash
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। सभी खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बनाए थे और उसकी कुल बढ़त 218 रन हो गई। दिन का खेल समाप्त होने तक मिचेल स्टार्क 16 और नाथन लियोन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। अब तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबाडा-एनगिडी ने लगाई लगाम 
मैच के दूसरे दिन गुरुवार को कुल 14 विकेट गिरे। इससे पहले शुरुआती दिन भी इतने ही विकेट गिरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दूसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका के शेष छह विकेट गिराए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक कंगारू टीम को आठ झटके दे दिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आज दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ऑलआउट की और 74 रनों की बढ़त हासिल की। हालांकि, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की कोशिश की और दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोके रखा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed