{"_id":"647303fe1a231f3fe80229d8","slug":"wtc-final-ruturaj-gaikwad-out-of-world-test-championship-final-yashasvi-jaiswal-india-team-stand-by-ipl-2023-2023-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: ऋतुराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर, उनकी जगह यह IPL स्टार बतौर स्टैंडबाय जाएगा, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: ऋतुराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर, उनकी जगह यह IPL स्टार बतौर स्टैंडबाय जाएगा, जानें वजह
Sun, 28 May 2023 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 May 2023 01:13 PM IST
सार
26 साल के ऋतुराज आईपीएल के बाद तीन जून को शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से वह फाइनल के लिए नहीं पहुंच पाएंगे। ऋतुराज उन तीन रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें भारतीय टीम के साथ लंदन यात्रा करनी थी।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए हैं। उन्हें चयनकर्ताओं ने बतौर स्टैंडबाय टीम में शामिल किया था। हालांकि, अब वह बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आईपीएल 2023 में खूब रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बतौर स्टैंडबाय टीम के साथ लंदन जाएंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
ईएसपीएन-क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, 26 साल के ऋतुराज आईपीएल के बाद तीन जून को शादी करने जा रहे हैं। इसी वजह से वह फाइनल के लिए नहीं पहुंच पाएंगे। ऋतुराज उन तीन रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें भारतीय टीम के साथ लंदन यात्रा करनी थी। ऋतुराज के अलावा सूर्यकुमार यादव और मुकेश कुमार को स्टैंडबाय के तौर पर रखा गया था। अब ऋतुराज की जगह यशस्वी लंदन जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात से 11 जून तक ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यशस्वी आईपीएक के इस सीजन में शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। ऋतुराज की टीम चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंच चुकी है।
फाइनल में सीएसके का सामना हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस से होगा। ऋतुराज भी आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं। वह 15 मैचों में 43.38 की औसत और 146.87 के स्ट्राइक रेट से 564 रन बना चुके हैं। इनमें चार अर्धशतक शामिल हैं।
भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
स्टैंड-बाय: यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार।
स्टैंड-बाय: यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार।