फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC final Ishan Kishan replaces KL Rahul in Indian team for World Test Championship final

WTC final: ईशान किशन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में शामिल, केएल राहुल की जगह मिला मौका

Mon, 08 May 2023 06:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 08 May 2023 06:47 PM IST
सार

टीम इंडिया में फिलहाल एक ही विकेटकीपर केएस भरत हैं। राहुल भी कीपिंग कर लेते हैं, लेकिन वह टीम में नहीं हैं। ऐसे में ईशान को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भरपूर अनुभव है।

विज्ञापन
WTC final Ishan Kishan replaces KL Rahul in Indian team for World Test Championship final
केएल राहुल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। राहुल की जगह ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है। स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़, मुकेश कुमार और सूर्यकुमार यादव को चुना गया है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और उमेश यादव भी चोटिल हैं। दोनों की चोट पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रख रही है। भारतीय टीम सात से 11 जून तक होने वाले फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी। यह मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

 
टीम इंडिया में फिलहाल एक ही विकेटकीपर केएस भरत हैं। राहुल भी कीपिंग कर लेते हैं, लेकिन वह टीम में नहीं हैं। ऐसे में ईशान को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है। किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भरपूर अनुभव है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं। किशन अभी तक टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, लेकिन वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

WTC final Ishan Kishan replaces KL Rahul in Indian team for World Test Championship final
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

WTC final Ishan Kishan replaces KL Rahul in Indian team for World Test Championship final
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में चोटिल हुए राहुल
राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चोटिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने खुद को आईपीएल के बाकी मुकाबलों और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर कर लिया। भारतीय टीम प्रबंधन को राहुल के रिप्लेसमेंट की तलाश है। फाइनल मुकाबले में राहुल की कमी टीम इंडिया को खलेगी। उन्होंने इंग्लैंड में पिछली टेस्ट सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। वह टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। राहुल ने 315 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed