फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Ajinkya Rahane says winning is more important than whether I score a 100 or not

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: फाइनल से पहले बोले रहाणे- जीतना सबसे अहम है भले मैं शतक बनाऊं या नहीं

Wed, 16 Jun 2021 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Jun 2021 08:24 PM IST
सार

रहाणे ने कहा कि अगर वह 40 रन भी बनाते हैं तो यह टीम के लिए उपयोगी होने चाहिए, तभी उन्हें खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं अपना नैसर्गिक खेल ही खेलूंगा। जीतना सबसे अहम है भले ही मैं शतक बनाऊं या नहीं। 

विज्ञापन
WTC Final: Ajinkya Rahane says winning is more important than whether I score a 100 or not
अजिंक्य रहाणे - फोटो : social media

विस्तार

18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले बुधवार को भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने तमाम सवालों का जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि जब वह रन नहीं बना पाते तो अपनी आलोचनाओं के बारे में क्या सोचते हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे आलोचनाओं से परेशानी नहीं होती। मुझे लगता है कि मैं आलोचनाओं के कारण ही यहां हूं। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था, भले ही लोग मेरी आलोचनाएं करते रहें।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत के दौरान कप्तान की जिम्मेदारी संभालने वाले रहाणे ने कहा, 'मेरे लिए अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना महत्वपूर्ण है और बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक के तौर पर हर बार मैं योगदान करना चाहता हूं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं आलोचनाओं के बारे में वास्तव में ज्यादा नहीं सोचता हूं। अगर लोग मेरी आलोचना करेंगे तो यह उनका सोचना है और यह उनका काम है। मैं इन सभी चीजों पर काबू नहीं कर सकता। मैं हमेशा उन चीजों पर ध्यान देता हूं, जिन पर मेरा नियंत्रण हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ करता हूं, कड़ी मेहनत करता हूं और इसके बाद नतीजा निकलता है।' रहाणे ने कहा कि अगर वह 40 रन भी बनाते हैं तो यह टीम के लिए उपयोगी होने चाहिए, तभी उन्हें खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपना नैसर्गिक खेल ही खेलूंगा। जीतना सबसे अहम है भले ही मैं शतक बनाऊं या नहीं। मैं खुद को ज्यादा दबाव में भी नहीं लाना चाहता और अगर मेरे 30 या 40 रन टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं तो मैं खुश हूं। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी फॉर्म में उतार-चढ़ाव बना रहा और इसके बावजूद वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के दो वर्षों में 17 मैचों में 1095 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे और टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed