फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2025 South Africa Vs Australia stats of 200-plus target being successfully chased at Lord’s stadium

WTC Final: 2005 से सिर्फ एक बार लॉर्ड्स में चेज हुआ है 200+ रनों का लक्ष्य, द. अफ्रीका तोड़ पाएगा तिलिस्म?

Fri, 13 Jun 2025 10:00 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 218 रन हो गई है।

विज्ञापन
WTC Final 2025 South Africa Vs Australia stats of 200-plus target being successfully chased at Lord’s stadium
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में अब तक गेंदबाजों का दबदबा देखने मिला है। डब्ल्यूटीसी के खिताबी मैच का आज तीसरा दिन है और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ही कुल बढ़त 200 रन के पार पहुंचा दी है। 
विज्ञापन

दूसरे दिन गिरे कुल 14 विकेट 
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में आठ विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 218 रन हो गई है। दिन का खेल समाप्त होने तक मिचेल स्टार्क 16 और नाथन लियोन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच के दूसरे दिन गुरुवार को कुल 14 विकेट गिरे। इससे पहले शुरुआती दिन भी इतने ही विकेट गिरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दूसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका के शेष छह विकेट गिराए, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी स्टंप्स तक कंगारू टीम को आठ झटके दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखद स्थिति में पहुंच चुका है ऑस्ट्रेलिया?
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क के बीच हुई आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से बढ़त 200 रन के पार पहुंचा दी है। लॉर्ड्स में लक्ष्य प्राप्ति के आंकड़े देखें तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए सुखद स्थिति के संकेत दे रहे हैं। इस मैदान पर टेस्ट में अब तक चार बार 200+ रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया है, लेकिन 2005 से ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। अब तक के खेल को देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस मैच में गेंदबाजों को मदद मिल रही है और लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की राह आसान नहीं रहने वाली है। 
विज्ञापन

पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क की तिकड़ी के सामने किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशानी हो सकती है। ऑस्ट्रेलिया के अभी दो विकेट शेष हैं और टीम चाहेगी कि किसी तरह इस बढ़त को 250 के पार पहुंचाया जा सके जिससे दक्षिण अफ्रीका के सामने एक कठिन लक्ष्य रहे। लॉर्ड्स के रिकॉर्ड को देखें तो ऑस्ट्रेलिया दबदबा बना सकती है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का बल्लेबाजी क्रम भी मजबूत है। 

अक्तूबर 2024 से सबसे ज्यादा नो बॉल फेंक चुके हैं रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन वह अक्तूबर 2024 से टेस्ट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। रबाडा इस दौरान 57 नो बॉल कर चुके हैं जो किसी अन्य गेंदबाज की तुलना में सर्वाधिक है। दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने इस दौरान 24 नो बॉल फेंकी हैं। इस टाइमफ्रेम में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने कुल 113 नो बॉल की है जो सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed