{"_id":"6212063fa9b6c215ba7ee6ef","slug":"wriddhiman-saha-gets-threat-message-from-journalist-after-being-dropped-from-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wriddhiman Saha: टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद साहा को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wriddhiman Saha: टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद साहा को मिली धमकी, सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
Sun, 20 Feb 2022 02:43 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:43 PM IST
सार
साहा ने ट्विटर पर अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया है कि भारतीय टीम से बाहर होने के बाद एक पत्रकार ने उनके ऊपर इंटरव्यू को लेकर दबाव बनाया और जवाब न मिलने पर कभी इंटरव्यू न लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में साहा के साथ चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। भारत की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद एक कथित पत्रकार ने साहा के साथ बदमतमीजी की है और उन्हें धमकी भी दी है। यह पत्रकार साहा से बात करना चाह रहा था, लेकिन साहा ने उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया। इसके पत्रकार ने धमकी भरे अंदाज में कभी उनका इंटरव्यू न लेने की धमकी दी।
साहा ने पत्रकार के साथ बातचीत के स्क्रीनसॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "भारतीय क्रिकेट के मेरे पूरे योगदान के बाद मुझे कथित तौर पर सम्मानित पत्रकारों से यह देखना पड़ रहा है। देखिए पत्रकारिता कहां पहुंच चुकी है।"
विज्ञापन
साहा के साथ क्या हुआ?
भारतीय टीम का एलान होने के बाद यह खबर चर्चा में थी कि चार पूर्व खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसमें साहा का नाम भी शामिल था। साहा के साथ बदतमीजी करने वाले पत्रकार ने पहले उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय विकेटकीपर ने कोई जवाब नहीं दिया। पत्रकार ने पहले लिखा "मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।"
इसके बाद पत्रकार ने साहा को व्हाट्सएप कॉल करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने धमकी भरे अंदाज में कहा कि आपने मुझसे बात नहीं की, मैं अब कभी भी आपका इंटरव्यू नहीं लूंगा। मैं बेज्जती को सहजता से नहीं स्वीकार करता हूं और मैं इसे याद रखूंगा। आपको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था।
37 साल के साहा के लिए वापसी मुश्किल
ऋद्धीमान साहा लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पहले धोनी टेस्ट में भारत के नियमित विकेटकीपर थे। उनके जाने के बाद साहा भारत के लिए खेले और ऋषभ पंत के आने के बाद साहा को फिर से बाहर कर दिया गया। विकेटकीपिंग के मामले में साहा पंत से कहीं बेहतर हैं, लेकिन बल्ले के साथ उन्होंने कुछ खास नहीं किया। इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है और अब उनकी वापसी की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो चुकी हैं।