टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में तीन बदलाव करके सभी को हैरान कर दिया है। टीम इंडिया में विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को जगह मिलने से फैंस निराश हैं। पार्थिव पटेल को साहा की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया के कप्तान
विराट कोहली ने टॉस के समय साहा को नहीं खिलाने का कारण बताया। उन्होंने कहा, 'ऋद्धिमान साहा को हैमस्ट्रिंग में हलका दर्द है और इसी वजह से वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हम पांच दिन तक उनकी उपलब्धता की रिस्क नहीं उठा सकते।'
3 of 5
पार्थिव पटेल
- फोटो : ESPN
वैसे मैच से एक शाम पहले नेट्स पर साहा को अपेक्षाकृत कम अभ्यास करते देखा गया जबकि
पार्थिव पटेल ने खूब ट्रेनिंग की। बता दें कि साहा का पहले टेस्ट में बल्ले से प्रदर्शन फीका रहा था। उन्होंने केपटाउन टेस्ट में 0 और 8 रन बनाए। हालांकि, साहा ने इस दौरान एमएस धोनी के एक टेस्ट में सर्वाधिक शिकार करने के रिकॉर्ड को जरूर तोड़ा।
4 of 5
के एल राहुल
- फोटो : BCCI
वहीं पार्थिव पटेल ने अपने आखिरी मैच में 71 रन की पारी खेली थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज पटेल ने केएल राहुल के साथ चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 152 रन की साझेदारी की थी। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 75 रन से जीता था। उल्लेखनीय है कि पटेल ने भारत से बाहर अपना आखिरी मैच 2004 में खेला था। तब उनकी उम्र 18 साल थी।
बहरहाल, बता दें कि टीम इंडिया ने साहा के अलावा शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को बाहर बैठाकर केएल राहुल व इशांत शर्मा को मौका दिया है।