IND Inning
117/3 (9 ov)
Abhishek Sharma 68(27)*
N. Tilak Varma 0 (1)
WI elected to bowl
{"_id":"5c698db9bdec227365149d6f","slug":"wriddhiman-saha-comeback-after-9-months-in-mushtaq-ali-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋद्धिमान साहा हुए फिट, 9 महीने बाद कर रहे मैदान पर वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋद्धिमान साहा हुए फिट, 9 महीने बाद कर रहे मैदान पर वापसी
Sun, 17 Feb 2019 10:07 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
ऋधिमान साहा
- फोटो : BCCI
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा नौ महीने के बाद पूरी तरह फिट होकर सैयद मुश्ताक अली टी20 घरेलू टूर्नामेंट से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।
विज्ञापन
बंगाल ने रविवार को इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें साहा को भी जगह दी गयी है। साहा आखिरी बार पिछले साल 25 मई को इंडियन प्रीमियर लीग की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मैदान पर दिखे थे। इसके बाद वह चोटिल हो गये और उन्हें कंधे की सर्जरी करानी पड़ी।
विज्ञापन
साहा ने वापसी पर कहा, 'मैं इस टूर्नामेंट को सामान्य विश्राम के बाद वापसी की तरह ले रहा हूं। मेरे लिये यह सत्र की शुरूआत है।' ग्रुप डी में शामिल बंगाल इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 21 फरवरी को कटक के खिलाफ मैच से करेगा।
विज्ञापन
साहा के टीम से बाहर होने के बाद पिछले नौ महीने में परिस्थितियां काफी बदल गयी है क्योंकि ऋषभ पंत ने राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की कर ली है।
बंगाल के 34 साल के विकेटकीपर ने कहा, 'मैं कभी चयन के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता हूं। यह मेरे हाथ में नहीं है। मेरा ध्यान उन चीजों पर है जिस पर मेरा नियंत्रण है। मैं उन मौकों को पूरी तरह भुनाने की कोशिश कर रहा हूं जो मेरे हाथ में है।'
भारत को अगला टेस्ट मैच एकदिवसीय विश्व कप के बाद जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में खेलना है। मनोज तिवारी बंगाल की कप्तानी करेंगे। बंगाल ने पिछली बार 2010-11 में इस खिताब को जीता था।
टीम:
मनोज तिवारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, विवेक सिंह, रितिक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, शाहबा अहमद, प्रदीप प्रमाणिक, कनिष्क सेठ, अशोक डिंडा, सयान घोष, इशान पोरेल, प्रयास रे बर्मन और अयान भट्टाचार्जी।