फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Schedule to telecast channel and Each team Squad all you need to know about Women premier league

WPL: विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज आज से, 23 दिन में होंगे 22 मैच, जानें प्रसारण से लेकर शेड्यूल तक पूरी जानकारी

Sat, 04 Mar 2023 12:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
विमेंस प्रीमियर लीग में 23 दिन के अंदर 22 मैच खेले जाएंगे। सभी पांच टीमें खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी। यहां हम इस टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 
 
loader
WPL Schedule to telecast channel and Each team Squad all you need to know about Women premier league
विमेंस प्रीमियर लीग - फोटो : WPL/BCCI

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत आज से हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच है। इस टूर्नामेंट में 23 दिन के अंदर कुल 22 मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें 20 लीग मुकाबले होंगे, जबकि एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। कुल पांच टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सभी मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। यहां हम इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी दे रहे हैं। 


कितनी टीमें ले रही हैं हिस्सा?
विमेंस प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें हैं, जो खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। 
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

कहां देख सकते हैं मैच?
विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैचों के प्रसारण का अधिकार वॉयकॉम 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के चैनलों पर सभी मैच देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर आप इस टूर्नामेंट के सभी मैच जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। 


क्या है शेड्यूल?
 
तारीख मैच समय स्टेडियम
4 मार्च GG vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
5 मार्च RCB vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न
5 मार्च UPW vs GG 7:30 PM डीवाई पाटिल
6 मार्च MI vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
7 मार्च DC vs UPW 7:30 PM डीवाई पाटिल
8 मार्च GG vs RCB 7:30 PM ब्रेबोर्न
9 मार्च DC vs MI 7:30 PM डीवाई पाटिल
10 मार्च RCB vs UPW 7:30 PM ब्रेबोर्न
11 मार्च GG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
12 मार्च UPW vs MI 7:30 PM ब्रेबोर्न
13 मार्च DC vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
14 मार्च MI vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
15 मार्च UPW vs RCB 7:30 PM डीवाई पाटिल
16 मार्च DC vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
18 मार्च MI vs UPW 3:30 PM डीवाई पाटिल
18 मार्च RCB vs GG 7:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च GG vs UPW 3:30 PM ब्रेबोर्न
20 मार्च MI vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च RCB vs MI 3:30 PM डीवाई पाटिल
21 मार्च UPW vs DC 7:30 PM ब्रेबोर्न
24 मार्च एलिमिनेटर 7:30 PM डीवाई पाटिल
26 मार्च फाइनल 7:30 PM ब्रेबोर्न


सभी टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, इंद्राणी रॉय, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, एरिन बर्न्स, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर, प्रीति बोस, पूनम खेमनार, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।

मुंबई इंडियंस
हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइटन, प्रियंका बाला, हुमैरा काजी, नीलम बिष्ट, जिंतमणि कलिता, सोनम यादव।

गुजरात जायंट्स
एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ली गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया , शबमन शकील।

यूपी वारियर्स
सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, शबनिम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्शवी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, सिमरन शेख।

दिल्ली कैपिटल्स
जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मरिजैन कप्प, टाइटस साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, पूनम यादव, तानिया भाटिया। जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed