फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Women Players Auction

WPL Auction Streaming: मुंबई में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली, जानें कब और कैसे देखें महिला प्रीमियर लीग की नीलामी

Sat, 09 Dec 2023 08:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Dec 2023 08:17 AM IST
सार

WPL 2024 Auction Live Streaming : गुजरात जाएंट्स 5.95 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेगा। उसके पास 10 खिलाड़ियों की जगह खाली है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के पर्स में सबसे कम 2.1 करोड़ रुपये बचे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास नीलामी के लिए केवल तीन स्लॉट उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
WPL Auction 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Women Players Auction
महिला प्रीमियर लीग नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शनिवार (नौ दिसंबर) को होगी। नीलामी का आयोजन मुंबई में किया जाएगा। इस बार 30 स्थानों के लिए 165 खिलाड़ी दौड़ में हैं। पांच टीमों ने पहले ही अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जमा कर दी है और उन्हें अगले सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने का आखिरी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


नीलामी के लिए चुने गए 61 गैर-भारतीय खिलाड़ियों में श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू, वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन और दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल प्रमुख हैं। गुजरात जाएंट्स 5.95 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरेगा। उसके पास 10 खिलाड़ियों की जगह खाली है। मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के पर्स में सबसे कम 2.1 करोड़ रुपये बचे हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास नीलामी के लिए केवल तीन स्लॉट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

WPL Auction 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Women Players Auction
WPL 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कब होगी?

महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शनिवार (नौ दिसंबर) को होगी।

WPL Auction 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Women Players Auction
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
नीलामी का आयोजन कहां होगा?
खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई में होगा।

महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कितने बजे शुरू होगी?
खिलाड़ियों की नीलामी दोपहर तीन बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

WPL Auction 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Women Players Auction
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स - फोटो : BCCI
नीलामी को भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में महिला प्रीमियर लीग का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 1 और स्पोर्ट्स 18 1 एचडी चैनल पर होगा। 

नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को आप ऑनलाइन जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। एप और वेबसाइट पर फ्री में नीलामी देख सकेंगे। नीलामी से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

WPL Auction 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Women Players Auction
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : WPL
नीलामी के लिए पर्स और स्लॉट
टीम टीम में खिलाड़ी पर्स में बचे रुपये कुल खाली जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए जगह
मुंबई इंडियंस 13 2.10 करोड़ 5 1
दिल्ली कैपिटल्स 15 2.25 करोड़ 3 1
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 3.35 करोड़ 7 3
यूपी वॉरियर्स 13 4 करोड़ 5 1
गुजरात जाएंट्स 8 5.95 करोड़ 10 3
कुल 60 17.65 करोड़ 30 9
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed