फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL Auction 2023 UP Warriorz Full Squad Players List Women's Premier League Auction All You Need To Know

WPL UP Warriorz Full Squad: दीप्ति शर्मा रहीं यूपी वॉरियर्स की सबसे महंगी खिलाड़ी, नीलामी के बाद ऐसी है टीम

Mon, 13 Feb 2023 08:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 13 Feb 2023 08:17 PM IST
सार

WPL 2023 UP Warriorz Full Squad List :नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने नौ भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं, छह विदेशी क्रिकेटर टीम में शामिल हुए हैं। नियमों के मुताबिक, एक टीम के पास कम से कम 15 और अधितकम 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति थी। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती थीं।

विज्ञापन
WPL Auction 2023 UP Warriorz Full Squad Players List Women's Premier League Auction All You Need To Know
दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी मुंबई में सोमवार (13 फरवरी) को हुई। कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी टीम यूपी वॉरियर्स में कई उपयोगी खिलाड़ियों को शामिल किया है। उसने नीलामी में 16 खिला[ड़ी खरीदे। इनमें भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी रहीं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा।
विज्ञापन


नीलामी में यूपी वॉरियर्स ने 10 भारतीय खिलाड़ियों को खरीदा है। वहीं, छह विदेशी क्रिकेटर टीम में शामिल हुए हैं। नियमों के मुताबिक, एक टीम के पास कम से कम 15 और अधितकम 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति थी। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकती थीं। यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलिया की तीन, इंग्लैंड की दो और दक्षिण अफ्रीका की एक खिलाड़ी को खरीदा।
विज्ञापन

यूपी वॉरियर्स के खिलाड़ी
खिलाड़ी देश कीमत
दीप्ति शर्मा भारत 2.6 करोड़ रुपये
सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 1.8 करोड़ रुपये
ताहिला मैक्ग्रा  इंग्लैंड 1.4 करोड़ रुपये
देविका वैद्या भारत 1.4 करोड़ रुपये
शबनम इस्माइल भारत एक करोड़ रुपये
ग्रेस हैरिस ऑस्ट्रेलिया 75 लाख रुपये
एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया 70 लाख रुपये
अंजली सरवानी भारत 55 लाख रुपये
राजेश्वरी गायकवाड़ भारत 40 लाख रुपये
श्वेता सेहरावत भारत 40 लाख रुपये
लॉरेन बेल इंग्लैंड 30 लाख रुपये
किरन नवगिरे  भारत 30 लाख रुपये
पार्श्वी चोपड़ा भारत 10 लाख रुपये
एस यशश्री भारत 10 लाख रुपये
लक्ष्मी यादव भारत 10 लाख रुपये
सिमरन शेख भारत 10 लाख रुपये

लिसा स्थालेकर को बनाया गया मेंटर
यूपी वॉरियर्स को कापरी ग्लोबल होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित नीलामी में 757 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को चार बार विश्व कप जिताने में योगदान देने वाली लिसा स्थालेकर को मेंटर बनाया गया है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉन लुईस को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, अर्जुन अवार्ड जीतने वाली अंजू जैन सहायक कोच होंगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एशले नोफके गेंदबाजी कोच होंगे। इंग्लैंड की महिला टीम के वर्तमान मुख्य कोच लुईस काफी अनुभवी हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर 500 से अधिक मैचों में 1200 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed