{"_id":"63eb14dceda71e25460c5ebc","slug":"wpl-auction-2023-gujarat-giants-women-full-squad-players-list-womens-premier-league-gg-team-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Giants Squad WPL 2023: गार्डनर और मूनी के भरोसे गुजरात, स्नेह राणा-हरलीन भारतीय चेहरा, देखें पूरी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gujarat Giants Squad WPL 2023: गार्डनर और मूनी के भरोसे गुजरात, स्नेह राणा-हरलीन भारतीय चेहरा, देखें पूरी टीम
Tue, 14 Feb 2023 11:53 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:53 AM IST
सार
WPL 2023 Gujarat Giants Full Squad List: गुजरात फ्रेंचाइजी ने नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा किया है और एश्ले गार्डनर के साथ बेथ मूनी को बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। भारतीय खिलाड़ियों में बेथ मूनी और हरलीन देओल बड़ा चेहरा हैं।
विज्ञापन
गुजरात की टीम में बेथ मूनी और गार्डनर बड़ा नाम हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में गुजरात ने विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। इस फ्रेंचाइजी ने अपने पर्स से 11.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और पूरे 18 खिलाड़ी खरीदे हैं। गुजरात की टीम में कोई बड़ी भारतीय खिलाड़ी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल करने वाले कई बड़े नाम इस टीम में नजर आते हैं। गुजरात के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी विदेशी खिलाड़ियों का सही इस्तेमाल करने की होगी।
गुजरात ने पूरे छह विदेशी और 12 भारतीय खिलाड़ी खरीदे हैं और पर्स में पांच लाख रुपये बचाए भी हैं। इस फ्रेंचाइजी ने सिर्फ एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी पर ही एक करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च किए हैं और दोनों को दो करोड़ से ज्यादा कीमत पर खरीदा है। यह टीम गार्डनर या बेथ मूनी को ही अपनी कप्तान बना सकती है। एश्ले गार्डनर को 3.2 करोड़ देकर गुजरात ने लीग की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनाया है।
गुजरात की टीम में स्नेह राणा सबसे बड़ा नाम हैं। उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी मुंबई के मैदानों में काफी उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा इस टीम में हरलीन देओल और दयालन हेमलता जैसी खिलाड़ी भी हैं। गुजरात ने कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है, जो आने वाले समय में बड़ा नाम बन सकती हैं।
विज्ञापन
गुजरात के लिए सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इस टीम में भारतीय स्टार नहीं हैं। वहीं, हरलीन देओल और सब्बिनेनी मेघना जैसी खिलाड़ी टीम का हिस्सा जरूर हैं, लेकिन उनके चोटिल होने पर टीम में कोई सटीक विकल्प नहीं है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों के मामले में इस टीम ने बेहतरीन चयन किया है और गार्डनर जैसी खिलाड़ियों के चोटिल होने पर सोफिया डंकली और डिएंड्रा डॉटिन जैसी खिलाड़ी भी हैं।

| खिलाड़ी | देश | कीमत |
| एश्ले गार्डनर | ऑस्ट्रेलिया | 3.2 करोड़ रुपये |
| बेथ मूनी | ऑस्ट्रेलिया | 2 करोड़ रुपये |
| सोफिया डंकली | इंग्लैंड | 60 लाख रुपये |
| एनाबेल सदरलैंड | ऑस्ट्रेलिया | 70 लाख रुपये |
| हरलीन देओल | भारत | 40 लाख रुपये |
| डिएंड्रा डॉटिन | भारत | 60 लाख रुपये |
| स्नेह राणा | भारत | 75 लाख रुपये |
| सब्बिनेनी मेघना | भारत | 30 लाख रुपये |
| जॉर्जिया वारेहम | ऑस्ट्रेलिया | 75 लाख रुपये |
| मानसी जोशी | भारत | 30 लाख रुपये |
| दयालन हेमलता | भारत | 30 लाख रुपये |
| मोनिका पटेल | भारत | 30 लाख रुपये |
| तनुजा कंवर | भारत | 50 लाख रुपये |
| सुषमा वर्मा | भारत | 60 लाख रुपये |
| हर्ली गाला | भारत | 10 लाख रुपये |
| अश्विनी कुमारी | भारत | 35 लाख रुपये |
| परुनिका सिसोदिया | भारत | 10 लाख रुपये |
| शबनम शकील | भारत | 10 लाख रुपये |