WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के समापन समारोह में मलाइका ने लगाए चार चांद, तलविंदर ने भी बिखेरा आवाज का जादू
WPL 2026 Closing Ceremony: महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का समापन भी रंगारंग अंदाज में हुआ। फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने समापन समारोह में चार चांद लगाए। उनके अलावा मशहूर गायक तलविंदर ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलाइका अरोड़ा और तलविंदर ने शानदार परफॉर्मेंस से प्रशंसकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर समापन समारोह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।
Glitz, Glamour and Energy ✨
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Malaika Arora enthralls the crowd in Vadodara ahead of the #TATAWPL 2026 Grand Finale! 🤩#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final pic.twitter.com/Qe25yUxBpx
High notes & Higher energy 🎶
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Talwiinder Singh gives a musical start to the #TATAWPL 2026 Final 🤩#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final pic.twitter.com/VSayPz2hXl
लगातार चार बार फाइनल में पहुंचने वाली दिल्ली को अपने पहले खिताब की तलाश है। दिल्ली को लगातार तीन बार फाइनल मैच में हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स इस बार नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह फाइनल में पिछले तीन टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के बाद पहली जीत के लिए बेताब है।
पूर्व चैंपियन आरसीबी ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और मुश्किल परिस्थितियों में वापसी करने की अपनी क्षमता भी साबित की है। इसी जुझारूपन की बदौलत उसने लगातार पांच जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए इतिहास रचा। वह डब्ल्यूपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। इस सत्र में आरसीबी की किसी न किसी खिलाड़ी ने जरूरत के समय अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उसे हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती बन गई है। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी दूसरा खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी करना चाहेगी।
आरसीबी: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सायली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल।
दिल्ली: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, एल. वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजन कप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।