फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2026 Mega Auction Summary: Womens premiere league 2026 mega auction teams updates

WPL 2026 Mega Auction: 67 खिलाड़ियों पर लगी बोली, टीमों ने किन खिलाड़ियों को खरीदा और कितनी हुई धनवर्षा? जानिए

Thu, 27 Nov 2025 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Nov 2025 05:48 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन के लिए मेगा नीलामी गुरुवार को पूरी हो गई। इस नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल थे जिसमें से 67 खिलाड़ियों की बोली लगी। कुल 73 रिक्त स्थानों के लिए बोली लगाई गई, लेकिन इसमें पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

विज्ञापन
WPL 2026 Mega Auction Summary: Womens premiere league 2026 mega auction teams updates
महिला प्रीमियर लीग मेगा नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन के लिए मेगा नीलामी गुरुवार को पूरी हो गई। इस नीलामी में 277 खिलाड़ी शामिल थे जिसमें से 67 खिलाड़ियों की बोली लगी। कुल 73 रिक्त स्थानों के लिए बोली लगाई गई, लेकिन इसमें पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बिकीं जिन्हें यूपी वारियर्स ने आरटीएम का इस्तेमाल कर 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने मिलाकर कुल 40.8 करोड़ रुपये खर्च किए। डब्ल्यूपीएल 2026 सीजन की शुरुआत नौ जनवरी से शुरू होगी जिसका फाइनल मुकाबला पांच फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन

यहां देखिये सभी टीमों ने किन खिलाड़ियों को खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स

खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस कैप्ड / अनकैप्ड
चिनेल हैनरी ₹30 लाख ₹1.3 करोड़ कैप्ड
एन. चरणी ₹30 लाख ₹1.3 करोड़ कैप्ड
एल. वोल्वार्ड्ट ₹30 लाख ₹1.1 करोड़ कैप्ड
स्नेह राणा ₹30 लाख ₹50 लाख कैप्ड
लिजेल ली ₹40 लाख ₹40 लाख कैप्ड
तानिया भाटिया ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
नंदनी शर्मा ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
दिया यादव ₹20 लाख ₹20 लाख अनकैप्ड
ममता मडिवाला ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
लूसी हैमिल्टन ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात जायंट्स

खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस कैप्ड / अनकैप्ड
सोफी डिवाइन ₹50 लाख ₹2 करोड़ कैप्ड
जॉर्जिया वेयरहैम ₹50 लाख ₹1 करोड़ कैप्ड
भारती फुलमाली ₹30 लाख ₹70 लाख कैप्ड
काश्वी गौतम ₹30 लाख ₹65 लाख कैप्ड
रेनुका सिंह ₹40 लाख ₹60 लाख कैप्ड
किम गार्थ ₹50 लाख ₹50 लाख कैप्ड
यास्तिका भाटिया ₹30 लाख ₹50 लाख कैप्ड
डैनियल व्यॉट हॉज ₹50 लाख ₹50 लाख कैप्ड
तनुजा कंवर ₹30 लाख ₹45 लाख कैप्ड
अनुष्का शर्मा ₹10 लाख ₹45 लाख अनकैप्ड
राजेश्वरी गायाकवाड़ ₹40 लाख ₹40 लाख कैप्ड
तितास साधु ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
कनिका आहूजा ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
आयुषी सोनी ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
हैप्पी कुमारी ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
शिवानी सिंह ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस

खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस कैप्ड / अनकैप्ड
अमेलिया केर ₹50 लाख ₹3 करोड़ कैप्ड
सजीवन सजना ₹30 लाख ₹75 लाख कैप्ड
शबनिम इस्माइल ₹40 लाख ₹60 लाख कैप्ड
निकोला कैरी ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
सायका इशाक ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
संस्कृति गुप्ता ₹20 लाख ₹20 लाख अनकैप्ड
त्रिवेणी वशिष्ठ ₹20 लाख ₹20 लाख अनकैप्ड
रहीला फिरदौस ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
पूनम खेमनार ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
नाला रेड्डी ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
मिली इलिंगवर्थ ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस कैप्ड / अनकैप्ड
लॉरेन बेल ₹30 लाख ₹90 लाख कैप्ड
पूजा वस्त्राकर ₹50 लाख ₹85 लाख कैप्ड
अरुंधति रेड्डी ₹30 लाख ₹75 लाख कैप्ड
ग्रेस हैरिस ₹30 लाख ₹75 लाख कैप्ड
नादिन डे क्लर्क ₹30 लाख ₹65 लाख कैप्ड
राधा यादव ₹30 लाख ₹65 लाख कैप्ड
जॉर्जिया वोल ₹40 लाख ₹60 लाख कैप्ड
लिंसी स्मिथ ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
दयालन हेमलता ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
प्रेमा रावत ₹10 लाख ₹20 लाख अनकैप्ड
गौतमी नाइक ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
प्रत्युषा कुमार ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड

यूपी वॉरियर्स

खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस कैप्ड / अनकैप्ड
दीप्ति शर्मा ₹50 लाख ₹3.2 करोड़ कैप्ड
शिखा पांडे ₹40 लाख ₹2.4 करोड़ कैप्ड
मेग लैनिंग ₹50 लाख ₹1.9 करोड़ कैप्ड
फोबी लिचफ़ील्ड ₹50 लाख ₹1.2 करोड़ कैप्ड
आशा सोभाना ₹30 लाख ₹1.1 करोड़ कैप्ड
सोफी एक्सलस्टोन ₹50 लाख ₹85 लाख कैप्ड
डिएंड्रा डॉटिन ₹50 लाख ₹80 लाख कैप्ड
किरण नवगिरे ₹40 लाख ₹60 लाख कैप्ड
हरलीन देओल ₹50 लाख ₹50 लाख कैप्ड
क्रांति गौड़ ₹50 लाख ₹50 लाख कैप्ड
प्रतीका रावल ₹50 लाख ₹50 लाख कैप्ड
क्लोई ट्रायॉन ₹30 लाख ₹30 लाख कैप्ड
शिप्रा गिरी ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
सिमरन शेख ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
तारा नॉरिस ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
सुमन मीणा ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड
जी त्रिशा ₹10 लाख ₹10 लाख अनकैप्ड

करोड़पति बनीं ये खिलाड़ी
 
खिलाड़ी बेस प्राइस नीलामी में मिली राशि
दीप्ती शर्मा ₹50 लाख ₹3.2 करोड़
अमेलिया केर ₹50 लाख ₹3 करोड़
शिखा पांडे ₹40 लाख ₹2.4 करोड़
सोफी डिवाइन ₹50 लाख ₹2 करोड़
मेग लैनिंग ₹50 लाख ₹1.9 करोड़
चिनेले हेनरी ₹30 लाख ₹1.3 करोड़
एन. चरणी ₹30 लाख ₹1.3 करोड़
फीबी लिचफील्ड ₹50 लाख ₹1.2 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed