{"_id":"697a142b8bf87de775025526","slug":"wpl-2026-delhi-capitals-captain-jemimah-rodrigues-fined-for-slow-over-rate-against-gujarat-giants-2026-01-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2026: दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा लाखों का जुर्माना, गुजरात के खिलाफ मैच में हुई थी बड़ी गलती","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2026: दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर लगा लाखों का जुर्माना, गुजरात के खिलाफ मैच में हुई थी बड़ी गलती
Wed, 28 Jan 2026 07:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:21 PM IST
सार
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
जेमिमा रोड्रिग्स
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स पर गुजरात जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि, मंगलवार को वडोदरा में खेले गए मैच में गुजरात ने दिल्ली को तीन रन से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी।
गुजरात पर हार से हुआ दिल्ली को नुकसान
यह जेमिमा का पहला धीमी ओवर गति का अपराध था, जिसके चलते उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पिछले हफ्ते लगातार दो जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को इस हार से प्लेऑफ की दौड़ में नुकसान हुआ है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 174 रन बनाए, जिसमें आखिरी ओवर में 15 रन आए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही, लेकिन सातवें विकेट के लिए हुई अहम साझेदारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा और मैच को आखिरी ओवर तक खींच ले गई।
प्लेऑफ के लिए लगाना होगा दिल्ली को जोर
17वें ओवर में महंगी साबित होने वाली सोफी डिवाइन ने 20वें ओवर में शानदार वापसी की और दबाव में संयम दिखाते हुए गुजरात को करीबी जीत दिलाई। अब दिल्ली कैपिटल्स का अभियान उनके आखिरी लीग मैच पर टिका है, जहां उनका सामना 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स से होगा।