फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2024: Mumbai Indians captain Harmanpreet kaur injured thats why not played against UP and RCB

WPL 2024: पहले यूपी फिर आरसीबी के खिलाफ क्यों नहीं खेलीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत? जानिए वजह

Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Mar 2024 11:42 PM IST
सार

मुंबई को महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खिताब दिलाने वाली हरमनप्रीत चोट की वजह से शनिवार को खेले गए मैच का हिस्सा नहीं बन पाईं। इन दोनों मैचों में नैट सिवर ब्रंट ने टीम का नेतृत्व किया।

विज्ञापन
WPL 2024: Mumbai Indians captain Harmanpreet kaur injured thats why not played against UP and RCB
हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI/WPL

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग के नौवें मैच में गत विजेता मुंबई इंडियंस,  कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में खेलने उतरी। इससे पहले यूपी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी वह नजर नहीं आईं थी। यूपी के खिलाफ टीम को सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी जबकि आरसीबी के खिलाफ एमआई ने सात विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई को महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में खिताब दिलाने वाली हरमनप्रीत चोट की वजह से शनिवार को खेले गए मैच का हिस्सा नहीं बन पाईं। इन दोनों मैचों में नैट सिवर ब्रंट ने टीम का नेतृत्व किया। माना जा रहा है कि पांच मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में हरमनप्रीत वापसी कर सकती हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली और गुजरात के खिलाफ हरमनप्रीत का शानदार प्रदर्शन
मुंबई के लिए 12 आईपीएल मुकाबले खेल चुकीं हरमनप्रीत ने 382 रन बनाए हैं। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में उन्होंने दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में 34 वर्षीय बल्लेबाज ने 55 रन बनाए। वहीं, गुजरात के खिलाफ उन्होंने 46 रन की नाबाद पारी खेली। इन दोनों मैचों में टीम को जीत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी के खिलाफ मुंबई की जीत
बात करें मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच की तो हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में टीम ने  29 गेंदों के शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को  20 ओवर में छह विकेट खोकर 131 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई ने अमेलिया कर के विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत ये मैच अपने नाम कर लिया। 23 वर्षीय ऑलराउंडर ने 24 गेंदों में 40 रन की नाबाद पारी खेली। 


अंक तालिका का हाल
मुंबई ने शानदार जीत के साथ अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया है। छह अंको के साथ टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, आरसीबी चौथे स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में चार अंक हैं और उसका नेट रनरेट -0.015 हो गया है। दूसरे नंबर पर चार अंक और 1.271 नेट रनरेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स है। इसके अलावा यूपी वॉरियर्स चार मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पांचवें नंबर पर गुजरात जाएंट्स है जिसे एक भी मुकाबले में जीत नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed