{"_id":"6575e00d1c2800e1da025548","slug":"wpl-2024-kate-will-be-successful-in-helping-renuka-mandhana-before-new-season-of-women-s-premier-league-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"WPL 2024: 'रेणुका की मदद करने में सफल रहेंगी केट', महिला प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले बोलीं मंधाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2024: 'रेणुका की मदद करने में सफल रहेंगी केट', महिला प्रीमियर लीग के नए सीजन से पहले बोलीं मंधाना
Sun, 10 Dec 2023 09:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Dec 2023 09:28 PM IST
सार
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।
विज्ञापन
केट क्रॉस, मंधाना और रेणुका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने उम्मीद जताई कि इंग्लैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज केट क्रॉस के टीम में आने से महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के दूसरे सत्र में गेंदबाजी में पैनापन आएगा और वह खासकर पावरप्ले में रेणुका सिंह की मदद करने में सफल रहेंगी।
रॉयल चैलेंजर्स ने शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी में क्रॉस को 30 लाख रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया। बत्तीस साल की इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। वह ब्रिस्बेन हीट और मैनचेस्टर ओरिजनल्स जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मंधाना ने कहा, ‘हमारे पास अब केट क्रॉस हैं। मुझे लगता है कि वह पावरप्ले में तेज गेंदबाजी में रेणुका को अच्छी तरह से मदद करेगी।
महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए एनाबेल सदरलैंड और काश्वी गौतम सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। ये पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।