लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023: Jhulan Goswami to join Mumbai Franchise as bowling coach and mentor

WPL 2023: मुंबई फ्रेंचाइजी की बॉलिंग कोच और मेंटर बनीं दिग्गज झूलन गोस्वामी, सौरव गांगुली ने दी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 PM IST
सार

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज को अदाणी की टीम गुजरात जायंट्स द्वारा मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। महिला आईपीएल इस साल मार्च में खेला जा सकता है। महिलाओं में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली ने 23 साल के लंबे करियर के बाद पिछले साल सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

WPL 2023: Jhulan Goswami to join Mumbai Franchise as bowling coach and mentor
झूलन गोस्वामी, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने गेंदबाजी कोच और मेंटर के रूप में चुना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस जानकारी का खुलासा किया। दरअसल, गांगुली हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग से फिर से जुड़ गए हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से हटने के बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने टीम डायरेक्टर के रूप में अपने फ्रेंचाइजी से जोड़ा था।

40 वर्षीय झूलन ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। गांगुली ने कहा कि कैपिटल्स गोस्वामी को लेने के लिए उत्सुक थी, लेकिन वह मुंबई जा रही हैं। गांगुली ने कहा- हमने उन्हें प्रस्ताव दिया था, लेकिन वह मुंबई जा रही हैं। महिला आईपीएल के लिए ऑक्शन 11 या 13 फरवरी को नई दिल्ली या मुंबई में होने की संभावना है। इस सप्ताह बीसीसीआई इस पर अंतिम फैसला करेगा।

WPL 2023: Jhulan Goswami to join Mumbai Franchise as bowling coach and mentor
झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने शुरुआत में छह फरवरी को मुंबई में नीलामी की मेजबानी करने की योजना बनाई थी, जिससे पांच नई स्थापित फ्रेंचाइजी को उद्घाटन डब्ल्यूपीएल सीजन की तैयारी के लिए एक महीने का समय दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। महिला आईपीएल का आयोजन चार से 24 मार्च तक हो सकता है।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज को अदाणी की टीम गुजरात जायंट्स द्वारा मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। महिला आईपीएल इस साल मार्च में खेला जा सकता है। महिलाओं में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी मिताली ने 23 साल के लंबे करियर के बाद पिछले साल सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। टीम के मेंटर के रूप में 40 वर्षीय मिताली महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देगी और गुजरात में खेल को जमीनी स्तर पर विकसित करने में मदद करेंगी।

महिला टीमों को खरीदने में कुल 4669.99 करोड़ रुपये का बजट आया। यह महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी डील है। अदाणी ग्रुप के स्पोर्ट्स डिवीजन, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की। वहीं, गैर-बैंकिंग वित्तीय फर्म कैपरी ग्लोबल ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया। आईपीएल की तीन टीमें मुंबई, कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स ने महिला आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए अपने ही शहरों को चुना।

WPL 2023: Jhulan Goswami to join Mumbai Franchise as bowling coach and mentor
मिताली राज और झूलन गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जा रहा है कि सभी फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से नीलामी को छह फरवरी से आगे बढ़ाने के लिए कहा था। WPL सीजन के पहले सीजन में 22 मैच खेले जा सकते हैं। इसकी मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी कर सकता है। 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप के बाद महिला आईपीएल का आयोजन हो सकता है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 फरवरी को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed