{"_id":"52a9945c-81b7-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"would-have-traded-175-run-knock-for-indian-win-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में सचिन लेंगे कंगारुओं की खबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हैदराबाद में सचिन लेंगे कंगारुओं की खबर
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि यहां उन्होंने अपने वन-डे कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक खेली थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 में सात मैचों की वन-डे सीरीज के पांचवें वन-डे में 351 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सचिन ने 175 रन की नायाब पारी खेली थी। 141 गेंद खेलते हुए सचिन ने इस पारी के दौरान 19 चौके और चार छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने वन-डे कैरियर के 17 हजार रन का आंकड़ा भी पारी किया था, लेकिन सचिन की इस पारी के बावजूद भारत यह मैच तीन रन से हार गया था। सचिन ने कहा कि यह उनके कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी है लेकिन यदि भारत यह मैच जीतता तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी होती।
विज्ञापन
सचिन ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह मेरी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है लेकिन मैं काफी खुश होता यदि यह 175 रन भारत की जीत में काम आते। यह उन दिनों में से एक था जब कुछ भी पहुंच से बाहर नहीं लग रहा था। मैं अपने शॉट अच्छी तरह से खेल रहा था, लेकिन जब हम लक्ष्य से सिर्फ 19 रन दूर थे तब मैंने क्लिंट मैके की गेंद को शार्ट फाइन लेग से ऊपर से मारना चाहा और नाथन हेरिट्ज को कैच दे बैठा। यह काफी निराशाजनक था।’
हालांकि सचिन ने अपनी इस पारी की तुलना शारजाह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही लगाए गए लगातार दो शतकों से करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शारजाह और हैदराबाद में लगाए गए शतक की तुलना नहीं की जा सकती।