फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Test Championship: Yashasvi Jaiswal among Top-6 most run scorers, Ashwin-Bumrah among most wicket takers

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में महज एक भारतीय, गेंदबाजों में इनका जलवा

Mon, 26 Aug 2024 01:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Aug 2024 01:11 PM IST
सार

जब बात इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आती है तो शीर्ष छह में भारत का सिर्फ एक ही बल्लेबाज है, जबकि शीर्ष-6 गेंदबाजों में भारत के दो खिलाड़ी हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
World Test Championship: Yashasvi Jaiswal among Top-6 most run scorers, Ashwin-Bumrah among most wicket takers
जो रूट, मिचेल स्टार्क, यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा चक्र (2023-25) दिलचस्प हो चला है। भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में सबसे ऊपर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। अगले साल इसका फाइनल होना है और उसमें पहुंचने के लिए सभी टीमें पूरा दमखम लगा रही हैं। भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले दो चक्र में भी फाइनल में पहुंचा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस साल रोहित शर्मा की अगुआई में टीम खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी। भारत का फिलहाल अंक प्रतिशत 68.52 है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 62.50 है। न्यूजीलैंड का अंक प्रतिशत 50 है, जबकि इंग्लैंड 41.07 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


विज्ञापन

World Test Championship: Yashasvi Jaiswal among Top-6 most run scorers, Ashwin-Bumrah among most wicket takers
बांग्लादेश की टीम - फोटो : BCB
श्रीलंका 40 अंक प्रतिशत के पांचवें, दक्षिण अफ्रीका भी 38.89 अंक प्रतिशत के साथ छठे और बांग्लादेश 35 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान 22.22 अंक प्रतिशत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 18.52 अंक प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर है। इस चक्र में भारत का बोलबाला सिर्फ उनके बल्लेबाजों की वजह से नहीं रहा है, बल्कि गेंदबाजों ने भी उतना ही साथ निभाया है। जब बात इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की आती है तो शीर्ष छह में भारत का सिर्फ एक ही बल्लेबाज है, जबकि शीर्ष-6 गेंदबाजों में भारत के दो खिलाड़ी हैं। आइए जानते हैं...

सबसे ज्यादा रन

World Test Championship: Yashasvi Jaiswal among Top-6 most run scorers, Ashwin-Bumrah among most wicket takers
यशस्वी जायसवाल - फोटो : PTI
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के जो रूट ने बनाए हैं। उन्होंने 25 पारियों में अब तक 51.22 की औसत से 1127 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इसके बाद दूसरा स्थान भारत के यशस्वी जायसवाल का है। उन्होंने 16 पारियों में 68.53 की औसत से 1028 रन बनाए हैं। इनमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इंग्लैंड के जैक क्राउली 23 पारियों में 42.78 की औसत से 984 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। क्राउली ने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। शीर्ष-6 बल्लेबाजों में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया का एक-एक खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा चौथे, इंग्लैंड के बेन डकेट और बेन स्टोक्स क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन उच्चतम स्कोर औसत 100 50
जो रूट 25 1127 122* 51.22 3 6
यशस्वी जायसवाल 16 1028 214* 68.53 3 4
जैक क्राउली 23 984 189 42.78 1 7
उस्मान ख्वाजा 24 943 141 41.00 1 5
बेन डकेट 26 871 153 34.84 1 4
बेन स्टोक्स 24 796 155 34.60 1 6
विज्ञापन

सबसे ज्यादा विकेट

World Test Championship: Yashasvi Jaiswal among Top-6 most run scorers, Ashwin-Bumrah among most wicket takers
अश्विन और बुमराह - फोटो : PTI
वहीं, मौजूदा चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में भारत के दो गेंदबाज हैं। इनमें रविचंद्रन अश्विन के अलावा जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। शीर्ष-6 में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं, जबकि इंग्लैंड का एक खिलाड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 51 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क 48-48 विकेट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। नाथन लियोन 43 विकेट के साथ तीसरे और अश्विन 42 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स 36 विकेट के साथ पांचवें और भारत के बुमराह 31 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं। 

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
पारी में
पांच विकेट
जोश हेजलवुड 21 51 5/31 3
पैट कमिंस 23 48 6/91 4
मिचेल स्टार्क 21 48 5/78 1
नाथन लियोन 17 43 6/65 1
आर अश्विन 15 42 7/71 4
क्रिस वोक्स 14 36 5/62 1
जसप्रीत बुमराह 11 31 6/45 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed