फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ सकती है मुश्किलें, दक्षिण अफ्रीका तोड़ेगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने का सपना

Wed, 03 Mar 2021 11:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Mar 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
World Test Championship: Australia chances to play finals may ruined due to cricket south africa complaint to ICC
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने के लिए दूसरी टीम की खोज अभी जारी है। हालांकि अब कुछ ही दिनों में इसका भी फैसला हो जाएगा। फिलहाल भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले आखिरी टेस्ट मैच के परिणाम के बाद ही दूसरे फाइनलिस्ट का नाम तय होना है। लेकिन उससे पहले बदलती परिस्थितियों में कुछ और समीकरण भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

World Test Championship: Australia chances to play finals may ruined due to cricket south africa complaint to ICC
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : twitter

दरअसल मौजूदा समीकरण के मुताबिक, इंग्लैंड की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है और अब सिर्फ भारत-ऑस्ट्रेलिया ही दो दावेदार बचे हुए हैं। अब अगर आखिरी टेस्ट विराट सेना जीतती है या मैच ड्रॉ होता है तो भारत टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगा और अगर इंग्लैंड की टीम जीतती है तो ऑस्ट्रेलिया फाइनल खेलेगा। लेकिन इससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया की दावेदारी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। 

World Test Championship: Australia chances to play finals may ruined due to cricket south africa complaint to ICC
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका - फोटो : twitter

ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट साउथ अफ्रीका तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को रद्द करने के एवज में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मुआवजा और उसके टेस्ट चैंपियनशिप के अंक में कटौती की मांग कर रही है। इसके लिए उसने आईसीसी में शिकायत भी दर्ज करा दी है। अगर आईसीसी साउथ अफ्रीका की शिकायत पर ऑस्ट्रेलिया को सजा देती है तो वह डब्ल्यूटीसी की रेस से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Test Championship: Australia chances to play finals may ruined due to cricket south africa complaint to ICC
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महामारी का हवाला देते हुए इस साल तीन टेस्ट मैचों का दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने इसपर नाराजगी जताते हुए आईसीसी से शिकायत की और नुकसान की भरपाई करने की मांग की थी।

विज्ञापन
World Test Championship: Australia chances to play finals may ruined due to cricket south africa complaint to ICC
टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ICC

फिलहाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी द्वारा विवाद निवारण समिति को सूचित करने को लेकर दी गई समय सीमा के पूरा होने में इस सप्ताह के अंत तक का समय है। अगर यह मामला सुलझाया नहीं जाता है तो इसे फिर स्वतंत्र समिति के पास भेजा जाएगा जो फैसला लेगी कि क्या सीए के पास दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली सीरीज के रद्द करने के अधिकार थे या नहीं। 

समिति दक्षिण अफ्रीका को सीरीज के पूरे 120 अंक भी दे सकता है और इससे ऑस्ट्रेलिया को यह घाटा होगा कि वह टेस्ट चैम्पियनशिप की सूची में भारत से नीचे हो जाएगी। ऐसे में इंग्लैंड की जीत या हार से ऑस्ट्रेलिया कोई लाभ नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed