{"_id":"59e618244f1c1b59678b6710","slug":"world-cup-stars-veda-krishnamurthy-dipti-shrama-close-to-securing-big-bash-deals","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत और मंधाना के बाद बिग बैश में शामिल हो सकती हैं ये दो क्रिकेटर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरमनप्रीत और मंधाना के बाद बिग बैश में शामिल हो सकती हैं ये दो क्रिकेटर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 17 Oct 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
वेदा कृष्णामूर्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति को ऑस्ट्रेलियन महिला बिग बैश टी-20 लीग का करार मिल सकता है। वेदा के अलावा ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी इस कतार में शामिल हैं जिन्होंने जुलाई में भारतीय टीम को इंग्लैंड में हुए महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी।
वेदा कृष्णमूर्ति ने बिग बैश लीग में खेलने की संभावनाओं पर कहा कि मैं कई फ्रेंचाइजी टीमों के संपर्क में हूं। फिलहाल मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकती। इस बीच बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि वेदा और दीप्ति का इस सीजन में बिग बैश लीग में खेलना लगभग तय है। वे करार हासिल करने के करीब हैं। इससे पहले आक्रामक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना बिग बैश लीग में खेल चुकी हैं। वे इस टी-20 लीग में खेलने वालीं पहली दो भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।
भारतीय महिला क्रिकेटरों ने जुलाई में हुए विश्व कप के बाद कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है। कृष्णामूर्ति ने कहा कि ऑफ सीजन में वह अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं। इसके अलावा वह बंगलूरू में आठ नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय टीम के शिविर में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड से आने के बाद दो महीने तक हम विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। जिंदगी काफी बदल गई, लोग हमें पहचानने लगे। भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय मैच अब फरवरी में खेलने हैं, इससे पहले महिला क्रिकेटर घरेलू स्पर्धाओं में भाग लेंगी।