फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup PCB will demand Pakistan matches to be held at a neutral venue will raise the issue in ICC meeting

World Cup: पाकिस्तान के मैच तटस्थ स्थल पर कराने की मांग करेगा पीसीबी, आईसीसी की बैठक में उठाएगा मुद्दा

Mon, 10 Jul 2023 11:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Mon, 10 Jul 2023 11:22 PM IST
सार

एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। पीसीबी ने हालांकि हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को बताया कि विश्वकप में उनकी राष्ट्रीय टीम की भागीदारी सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
World Cup PCB will demand Pakistan matches to be held at a neutral venue will raise the issue in ICC meeting
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कार्यवाहक अध्यक्ष जका अशरफ इस सप्ताह डरबन में होने वाली आईसीसी बैठकों में अपने देश के वनडे विश्व कप मैच तटस्थ स्थलों पर कराने की मांग रखेंगे। पाकिस्तान के अंतर प्रांतीय खेल संयोजन मंत्री एहसान माजरी ने यह जानकारी दी। माजरी ने कहा कि जका अशरफ यह मुद्दा उठाएंगे कि जब भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकती है तो फिर पाकिस्तान के विश्वकप मैच क्यों ना तटस्थ स्थल पर करवाए जाएं।
विज्ञापन


भारत ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण एशिया कप के अपने मैच पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया है। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट को लेकर महीनों तक अटकलबाजी लगाए जाने के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने घोषणा की यह प्रतियोगिता हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेली जाएगी जिसमें चार मैच पाकिस्तान में जबकि नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


शाहबाज शरीफ द्वारा गठित की गई विशेष समिति का यह है मानना
एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। पीसीबी ने हालांकि हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को बताया कि विश्वकप में उनकी राष्ट्रीय टीम की भागीदारी सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। एहसान माजरी ने इसके साथ ही दावा किया कि प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ द्वारा गठित की गई विशेष समिति के अन्य सदस्यों का भी मानना है कि भारत के पाकिस्तान का दौरा नहीं करने को लेकर कड़ा रुख अपनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'हम भी भारत में सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे'
एहसान माजरी ने कहा, ''यदि भारत एशिया कप के लिए अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेज सकता तो मैं चाहता हूं कि विश्वकप के हमारे मैचों का आयोजन तटस्थ स्थल पर हो। अगर भारतीय बोर्ड के अनुसार उन्हें पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर परेशानी है तो हम भी भारत में सुरक्षा स्थिति को लेकर सवाल उठा सकते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed