फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup MS Dhoni cried in dressing room after losing to New Zealand in semi-finals Sanjay Bangar revealed

World Cup: सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार के बाद ड्रेसिंग रूम में रोने लगे थे धोनी, पूर्व कोच ने किया खुलासा

Sun, 22 Oct 2023 05:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Oct 2023 05:58 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें समाप्त हो गई थीं। उस विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगर ने एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
World Cup MS Dhoni cried in dressing room after losing to New Zealand in semi-finals Sanjay Bangar revealed
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। 11 जुलाई 2019 को न्यूजीलैंड ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उसे मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रन आउट होते ही टीम इंडिया की उम्मीदें समाप्त हो गई थीं। उस विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रहे संजय बांगर ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रविवार (22 अक्तूबर) को भारत-न्यूजीलैंड मैच को लेकर बातचीत में इस बारे में बताया।
विज्ञापन


बांगर ने बताया कि मैच में हार के बाद धोनी रोने लगे थे। वह ड्रेसिंग रूम में काफी देर तक रोते रहे। धोनी के साथ हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत भी रो रहे थे। बांगर ने कहा, "सेमीफाइनल में हार के बाद धोनी के आंसू नहीं रुक रहे थे। ड्रेसिंग रूम में पंत और हार्दिक भी फूट-फूट कर रो रहे थे।" वह मैच धोनी के करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ। धोनी ने इसके बाद भारतीय टीम की जर्सी नहीं पहनी।
विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड मैच में क्या हुआ था?
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 239 रन बनाए थे। बारिश के कारण यह मैच दो दिन में पूरा हुआ। खराब मौसम और बारिश के कारण परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के पक्ष में थीं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इसका फायदा उठाया और 92 रन तक भारत के छह विकेट गिरा दिए। भारत बड़ी हार के नजदीक था। यहां से धोनी ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की थी। जडेजा 208 रन के स्कोर पर आउट हुए थे। उनके बाद 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी रन आउट हो गए और टीम इंडिया की उम्मीदें समाप्त हो गईं। उन्होंने 50 रन बनाए थे। भारतीय टीम 49.3 ओवर में 221 रन पर सिमट गई थी। धोनी पवेलियन लौटते समय रो रहे थे। वह आंसू छिपाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। बांगर के मुताबिक धोनी ड्रेसिंग रूम में काफी देर तक रोए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed