फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup: 'I still like Encounters', Virat Kohli warns opposition teams including Pakistan

World Cup: 'मुझे अब भी चुनौतियां पसंद हैं', विश्व कप पहले विराट ने पाकिस्तान समेत विपक्षी टीमों को दी चेतावनी

Mon, 28 Aug 2023 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Aug 2023 11:37 PM IST
सार

विराट कोहली ने कहा- आपके सामने कोई भी चुनौती हो, आप उसका इंतजार करते हैं। जब कठिनाई आपके सामने आती है तो आप उत्साहित हो जाते हैं। आप उससे पीछे नहीं हटते।

विज्ञापन
World Cup: 'I still like Encounters', Virat Kohli warns opposition teams including Pakistan
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आगामी एशिया कप और वनडे विश्व कप चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। इसकी शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी और फाइनल मैच 19 नवंबर को होगा। यह स्वीकार करते हुए कि मेगा इवेंट के दौरान दबाव होगा, कोहली ने कहा कि न केवल फैंस बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम भी विश्व कप जीतना चाहती है। पिछले 15 वर्षों से भारतीय क्रिकेट टीम की सेवा कर रहे कोहली ने कहा है कि उन्हें चुनौतियां पसंद हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली ने कहा- आपके सामने कोई भी चुनौती हो, आप उसका इंतजार करते हैं। जब कठिनाई आपके सामने आती है तो आप उत्साहित हो जाते हैं। आप उससे पीछे नहीं हटते। 15 साल बाद भी मुझे मुकाबले पसंद हैं और विश्व कप 2023 एक (चुनौती) है ) यह मुझे उत्साहित करता है। मुझे नई चुनौतियां पसंद हैं, जो मुझे दूसरे स्तर पर ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

World Cup: 'I still like Encounters', Virat Kohli warns opposition teams including Pakistan
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने कहा- दबाव हमेशा रहता है। फैंस हमेशा कहते हैं कि हम (टीम) एक आईसीसी कप बहुत बुरी तरह जीतना चाहते हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। इसलिए मैं सही जगह पर हूं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे पता है कि टीम से काफी उम्मीदें और लोगों की भावनाएं इससे जुड़ी हैं। लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगा कि खिलाड़ियों से ज्यादा कोई भी ट्रॉफी जीतने की चाहत नहीं रखता।
विज्ञापन

हालांकि, कोहली के लिए विश्व कप जीतना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने 2008 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारत को जीत दिलाई थी और वह एमएस धोनी की अगुआई वाली उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थे जिसने 2011 में घरेलू मैदान पर 50 ओवर का विश्व कप जीता था।

कोहली ने कहा- मेरे करियर का मुख्य आकर्षण स्पष्ट रूप से 2011 में विश्व कप जीतना है। मैं उस समय 23 वर्ष का था और शायद मुझे इसकी महानता तब समझ में नहीं आई। लेकिन अब 34 वर्ष की उम्र में और कई विश्व कप खेलने के बाद जो हम जीतने में सक्षम नहीं हो पाए, मैं उस वक्त (2011) के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों की भावनाओं को समझता हूं। सचिन तेंदुलकर के लिए यह और भी अधिक थी, क्योंकि वह उनका आखिरी विश्व कप था। वह तब तक कई विश्व कप खेल चुके थे और अपने घर मुंबई में इसे जीतना उनके लिए बहुत खास था। मेरा मतलब है यह सपने जैसा था।

World Cup: 'I still like Encounters', Virat Kohli warns opposition teams including Pakistan
2011 विश्व विजेता टीम - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2011 विश्व कप से पहले और उसके दौरान खिलाड़ियों पर बने दबाव को भी याद किया। उन्होंने कहा- मुझे याद है कि जब हम यात्रा कर रहे थे तो सभी खिलाड़ियों पर कितना दबाव था। शुक्र है कि तब कोई सोशल मीडिया नहीं था। ईमानदारी से कहूं तो तब सोशल मीडिया एक बुरे सपने जैसा होता। हमें हमेशा एक ही चीज पता थी - हमें कप जीतना है। सीनियर खिलाड़ी हमेशा जोश में रहते थे और उस दबाव को झेलते थे। यह बहुत शानदार था। और वह रात (विश्व कप जीत के बाद) अपने आप में कुछ जादुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed