फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World cup 2023abdul razzaq statement umar gul and waqar younis reaction

WC: अब्दुल रज्जाक के ऐश्वर्या राय वाले बयान पर उमर गुल ने दी सफाई, वकार यूनिस बोले- मैं इस बयान से निराश हूं

Wed, 15 Nov 2023 05:11 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 Nov 2023 05:11 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने भी अब्दुल रज्जाक के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि वह इस बयान से काफी ज्यादा निराश और हताश हैं। 

विज्ञापन
World cup 2023abdul razzaq statement umar gul and waqar younis reaction
Umar Gul, Waqar younis - फोटो : Social Media

विस्तार

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने बॉलीवुड अबिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान पर अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी उमर गुल ने सफाई पेश की है। गुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। 
विज्ञापन


अपने पोस्ट में उमर गुल ने कहा, 'शाहिद अफरीदी और मैंने अब्दुल रज्जाक ने जो कहा उसका समर्थन करने के लिए ताली नहीं बजाई, लेकिन वह बस कटाक्ष था। वहां नंबर-1 ने उनकी कही गई बातों की सराहना और समर्थन किया। यह नैतिक रूप से गलत था। हर किसी का अपना अलग नजरिया होता है और जो इस बातचीत का हिस्सा ही नहीं है, उनका नाम लेना गलत है।' 
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने भी अब्दुल रज्जाक के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, 'मैं रज्जाक के बयान से बहुत निराश और हताश हूं। इस तरह के व्यवहार की मैं निंदा करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप राउंड में पाकिस्तान को नौं में से पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। रज्जाक ने इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम और कप्तान बाबर आजम के प्रदर्शन की आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान टीम पर टिप्पणी करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या का भी नाम लिया, लेकिन उन्हें इसके लिए इंटरनेट पर अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्हें फैंस दके नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed