फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023 ind vs sa team india fieling coach t dilip announced best fielder of the match

IND vs SA: जडेजा या राहुल नहीं, अब इस स्टार ने पहली बार जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, जश्न का वीडियो यहां देखें

Mon, 06 Nov 2023 02:08 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 06 Nov 2023 02:08 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका पर मिली 243 रनों की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच टी दिलीप ने इस मैच का बेस्ट फील्डर का नाम लिया है। बेस्ट फील्डर का नाम लेने से पहले कोच ने कहा कि टीम के प्रत्येक सदस्य ही टीम की ताकत है। 

विज्ञापन
World Cup 2023 ind vs sa team india fieling coach t dilip announced best fielder of the match
World Cup 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

कोलकाता के ईडन गार्डेन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने शानदार जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 327 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की पारी के दौरान विराट कोहली ने 121 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर के वनडे शतक की बराबरी कर ली है। विराट ने इस वर्ल्ड कप में अबतक दो शतक जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 83 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया प्रत्येक मैच के बाद बेस्ट फील्डर को अवॉर्ड देती है। अबतक केएल राहुल और श्रेयस अय्यर दो ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने दो-दो बार यह अवॉर्ड जीत है। टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने इस बार एक खास अंदाज में बेस्ट फील्डर का नाम लिया है। 
विज्ञापन


कोच ने खास अंदाज में बताया बेस्ट फील्डर का नाम 
दक्षिण अफ्रीका पर मिली 243 रनों की जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच टी दिलीप ने इस मैच का बेस्ट फील्डर का नाम लिया है। बेस्ट फील्डर का नाम लेने से पहले कोच ने कहा, 'टीम के प्रत्येक सदस्य ही टीम की ताकत है। उन्होंने आगे कहा, आज एक नई एंट्री है। सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर अपनी रफ्तार और कोशिश दिखाई है। दुनिया का बेस्ट फील्डर अपना काम कर रहे हैं। उनके रास्ते में कुछ भी आए, उन्होंने एक भी कैच नहीं छोड़ा। अब एक महत्वपूर्ण है। मैं उन्हें प्रोफेसर कहता हूं। वह फील्डरों को उनके स्थान पर भेजते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

 

ऐसा कहते हुए कोच ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तरफ इशारा किया। इसके बाद बेस्ट फील्डर का नाम लेने से पहले वह सभी खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बाहर ले गए जहां उन्होंने कैमरे के सामने खिलाड़ियों को खड़ा किया। कैमरा को सभी खिलाड़ियों के सामने घुमाया गया और फिर कप्तान रोहित शर्मा के सामने रोक दिया गया। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान को बेस्ट फील्डर का मेडल पहनाया। 

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने ग्रुप मुकाबले में लगातार आठवी जीत हासिल कर चुकी है। इस राउंड का आखिरी मैच में भारक का सामना नीदरलैंड से होने वाला है, जो कि 12 नवंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed