{"_id":"653f85fa45e35d7cec0e3413","slug":"world-cup-2023-ind-vs-eng-ravi-shastri-reacts-on-england-defeat-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup: 'आप खुद को वर्ल्ड चैंपियन कहते हैं?' रवि शास्त्री ने पांच मैच हारने वाली इंग्लिश टीम को लगाई फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: 'आप खुद को वर्ल्ड चैंपियन कहते हैं?' रवि शास्त्री ने पांच मैच हारने वाली इंग्लिश टीम को लगाई फटकार
Mon, 30 Oct 2023 04:01 PM IST
श्वेता महतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:01 PM IST
सार
रवि शास्त्री ने कहा किअब यहां से इंग्लैंड को अपनी इज्जत के लिए खेलना होगा। इसका कारण यह है कि प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड सबसे आखिर में है और 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शीर्ष आठ टीमें क्वालीफाई करेगी।
विज्ञापन
Ravi Shashtri
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में भारत ने इस टूर्नामेंट का अपना छठा मैच भी जीत लिया है। वहीं इंग्लैंड की टीम अबतक छह मुकाबलों में से केवल एक में ही जीत हासिल कर पाई है। इंग्लैंड के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है।
शास्त्री ने लगाई इंग्लैंड टीम की फटकार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इंग्लैंड को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने इंग्लैंड टीम को फटकार लगाते हुए कहा, 'इंग्लैंड अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से हारी, तब इंग्लैंड के पास 17 ओवर शेष बचे हुए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वे 20 ओवर में ऑलआउट हो गए थे। श्रीलंका के खिलाफ पूरी टीम 30 ओवर में ही सिमट गई। श्रीलंका ने इस दौरान चेज करते हुए 25 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। आज इंग्लैंड की टीम महज 32 ओवर में ही अपने आठ विकेट गंवा दिए। आप खुद को विश्व चैंपियन कहते हैं? अगर ऐसे में आप अपने प्रदर्शन से दुखी नहीं होगें तो कौन होगा?'
शास्त्री ने आगे कहा, 'अब यहां से इंग्लैंड को अपनी इज्जत के लिए खेलना होगा। इसका कारण यह है कि प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड सबसे आखिर में है। और 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शीर्ष आठ टीमें क्वालीफाई करेगी। अगर इंग्लैंड ऐसे ही आखिर में रहा तो सौच लें कि इस तरह की टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।'
विज्ञापन
लखनऊ के एकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने भारत को 229 रनों पर ही रोक दिया। हालांकि, जीत के लिए इस लक्ष्य को हासिल करने में इंग्लैंड की आधी टीम महज 52 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई थी। केवल लियाम लिविंगस्टोन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया। वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लगातार हार के बाद पूर्व कप्तान ईयोन मोर्गन का मानना है कि इससे ड्रेसिंग रूम के मनोबल और माहौल पर हानिकारक प्रभाव पड़ा है