फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2023, IND vs AUS: When Virat Kohli given lifeline Ashwin stood at one place throughout match, Rohit

IND vs AUS: कोहली को जीवनदान मिला तो अश्विन को अंधविश्वास ने घेरा, पूरे मैच एक ही जगह पर खड़े रहे, कही यह बात

Mon, 09 Oct 2023 10:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

कोहली ने जीवनदान मिलने के बाद केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई और भारत के लिए जीत लगभग पक्की कर दी। रही सही कसर हार्दिक और राहुल ने पूरी कर दी। राहुल ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। वह 97 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन
World Cup 2023, IND vs AUS: When Virat Kohli given lifeline  Ashwin stood at one place throughout match, Rohit
मार्श ने कोहली का आसान कैच छोड़ दिया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने विश्व कप 2023 के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने विजयी आगाज किया है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को 199 पर समेटने के बाद लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से जीत हासिल करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए शुरुआती दो ओवरों में दो रन पर तीन विकेट गिरा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय पारी के आठवें ओवर में विराट कोहली ने भी कैच उठा दिया था, लेकिन मिचेल मार्श ने वह कैच ड्रॉप कर दिया। इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए कोहली ने 85 रन की मैच जिताऊ पारी खेल डाली। इस पूरी घटना पर रविचंद्रन अश्विन ने बातचीत की है। उन्होंने कहा कि वह पूरे मैच एक ही जगह पर खड़े रहे और टीम इंडिया की जीत के बाद ही वहां हिले।
विज्ञापन

दो रन पर तीन विकेट गिर जाने पर अश्विन का बयान

World Cup 2023, IND vs AUS: When Virat Kohli given lifeline  Ashwin stood at one place throughout match, Rohit
ईशान, रोहित और श्रेयस फ्लॉप साबित हुए - फोटो : अमर उजाला
मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए अश्विन ने दो रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद का हाल बताते हुए कहा- जब मैंने देखा कि विराट कोहली की गेंद हवा में चली गई तो मैं ड्रेसिंग रूम के बाहर भागा। मैं सचमुच ड्रेसिंग रूम के बाहर आ गया। मैं सोच रहा था कि जब सब कुछ खत्म हो जाएगा तो मुझे जगा देना। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप का मैच है इसलिए आप कुछ भी आसान होने की उम्मीद नहीं कर सकते। यह एक बड़ा मैच है और जब आप सामने वाली टीम को 199 रन पर आउट कर देते हैं, तो क्या आपको लगता है कि हम आसानी से जीत जाते। मैं वापस ड्रेसिंग रूम में भागा और तभी भीड़ के चिल्लाने की आवाज आई। मैं पूरे मैच के दौरान एक ही स्थान पर खड़ा रहा। इसकी वजह से मेरे पैर अब दर्द करने लगे हैं।

पिच को लेकर अश्विन का बयान

World Cup 2023, IND vs AUS: When Virat Kohli given lifeline  Ashwin stood at one place throughout match, Rohit
विराट कोहली और लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने जीवनदान मिलने के बाद केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई और भारत के लिए जीत लगभग पक्की कर दी। रही सही कसर हार्दिक और राहुल ने पूरी कर दी। राहुल ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। वह 97 रन बनाकर नाबाद रहे। पिच के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा- मैंने चेन्नई में काफी क्रिकेट खेला है। यह चेन्नई की नियमित पिच से बिल्कुल अलग है, जिसमें बहुत सारी दरारें हैं। आपने देखा कि हेजलवुड और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में कैसी गेंदबाजी की। हम वास्तव में इस बात को लेकर थोड़े चिंतित थे कि इसका परिणाम क्या होगा। यहां के लोग हमेशा अपने देश का समर्थन करते हैं। ये तो अच्छा हुआ कि हम टॉस हार गए और गेंदबाजी मिलने के बाद रवींद्र जडेजा ने कहर बरपाया।
विज्ञापन

टीम में चुने जाने पर क्या बोले अश्विन

World Cup 2023, IND vs AUS: When Virat Kohli given lifeline  Ashwin stood at one place throughout match, Rohit
राहुल द्रविड़, अजीत अगरकर और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पिच से तालमेल बिठाने पर अश्विन ने कहा- यहां गेंदबाजों के लिए एक विशेष गति से गेंदबाजी करना मुश्किल है। यह साइडस्पिन और ओवरस्पिन को सही करने, शरीर को सही स्थिति में लाने के बारे में है। इन सभी चीजों का ध्यान रखना होता है। मेरे लिए इसे सही करने में आमतौर पर लगभग छह से आठ गेंदें लगती हैं। इस टूर्नामेंट के लिए चुने जाने पर अश्विन ने कहा- यह मेरे लिए अचानक से हुई घटनाएं हैं। मैं घर पर आराम कर रहा था। टीम से कॉल आने के बाद मैंने कुछ क्लब गेम खेले, लेकिन रोहित और राहुल (द्रविड़) ने मुझसे कहा था कि अगर कोई परेशानी आती है तो हम आपसे संपर्क करेंगे। मैंने उनसे सिर्फ मजाक में कहा था कि कि उम्मीद है कि आप कभी मेरे पास वापस नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed