{"_id":"5ceb7722bdec2207863ac00a","slug":"world-cup-2019-west-indies-cricket-team-can-gain-its-respect-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: किसी जमाने में वेस्टइंडीज से थर्राती थी पूरी दुनिया, क्या मिल पाएगी खोई प्रतिष्ठा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: किसी जमाने में वेस्टइंडीज से थर्राती थी पूरी दुनिया, क्या मिल पाएगी खोई प्रतिष्ठा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 27 May 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
world cup 1975
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज की टीम से खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की अपेक्षा की जा रही है, लेकिन कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि आगामी विश्व कप खुद की विरासत तैयार करने का मामला है। वेस्टइंडीज का विश्व कप में शानदार इतिहास रहा है। उसने पहले दो विश्व कप जीते जबकि तीसरे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई लेकिन इसके बाद वह लगातार इस टूर्नामेंट में संघर्ष करता रहा है। हाल में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ जीत से उसका मनोबल बढ़ा है।
2 of 5
जैसन होल्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
होल्डर से पूछा गया कि क्या टीम पर खोयी प्रतिष्ठा हासिल करने का दबाव है, उन्होंने कहा, ‘निजी तौर पर नहीं। यह हमारे लिए केवल अपनी खुद की विरासत तैयार करने का मामला है।’ उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर अपने इतिहास को जानते हैं कि पूर्व में खिलाड़ियों ने क्या किया। हम इसे कदम दर कदम आगे बढ़ाएंगे, हम खुद पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएंगे।’
3 of 5
जैसन होल्डर
होल्डर ने कहा कि आंद्रे रसेल और क्रिस गेल जैसे बड़े खिलाड़ियों की मौजूदगी से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने मेरे लिए काम आसान किया है। वे काफी सहयोग देते हैं। मैं उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त नहीं कर सकता। मैं जानता हूं कि उनका आगे भी मुझे सहयोग मिलता रहेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैसन होल्डर
होल्डर ने कहा, ‘हमारे लिए एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहना महत्वपूर्ण है। यह अपेक्षाकृत युवा टीम है और हमारे साथ एक या दो अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह अच्छी टीम है। ’ उन्होंने मेजबान इंग्लैंड को खिताब का दावेदार बताया।
विज्ञापन
5 of 5
वेस्टइंडीज
होल्डर ने कहा, ‘इंग्लैंड अपने अच्छे प्रदर्शन से विश्व की नंबर एक टीम है। उसकी टीम अच्छा खेल रही है और उनसे काफी अपेक्षाएं की जा रही है। उन्हें घरेलू पिचों पर खेलने का भी फायदा मिलेगा। उन्हें दुनिया में नंबर एक होने का सम्मान मिला है। वैसे सभी टीमें बराबरी पर है। वे संतुलित हैं और कोई भी टीम किसी दिन किसी को भी हरा सकती है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।