भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले मीडिया से बात की। विराट ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह के दबाव से इनकार किया। विराट ने कहा कि विपक्षी टीम के बदलने से कोई एक मुकाबले की अहमियत खास या कम नहीं हो जाती।
प्लेइंग में होगा बदलाव
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने मौसम और खेल परिस्थितियों के अनुसार प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने के संकेत दिए। मैच की पूर्व-संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कोहली ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ यह विश्व कप मुकाबला हमेशा नहीं चलता रहेगा। यह शुरू और खत्म भी। अगर नतीजा भारत के पक्ष में नहीं भी गया तो भी 50 ओवर का यह टूर्नामेंट जारी रहेगा।'
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संबंध
3 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social Media
टीम इंडिया के कैप्टन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच संबंध अच्छे हैं। कोहली ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं देख रहा हूं। अब चूंकि यह लंबा टूर्नामेंट है तो हम अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखना चाहेंगे।'
अतिउत्साहित न हो फैन
4 of 6
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social Media
भारतीय कप्तान ने माना कि एक फैन के लिए भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अलग होता है। हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने मनोभावों को नियंत्रित रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रोफेशनल हैं और किसी भी टीम के खिलाफ अपने प्लान को सही तरीके से मैदान पर उतारने की कोशिश करते हैं।
कैसा है ड्रेसिंग रूम का माहौल?
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रेसिंग रूम के माहौल पर कोहली ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का मूड और माहौल नहीं बदला है। विपक्षी टीम बदलने से किसी मैच की महत्ता नहीं बदल जाती। हम मूलभूत काम बेहतर करना चाहते हैं।' जब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दबाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी दिन अच्छा न खेलें तो विपक्षी टीम जीत सकती है।'