फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया तैयार, पाक के खिलाफ महामुकाबले से पहले विराट ने दिए ये पांच बड़े बयान

Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 16 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
World cup 2019:Virat Kohli says no pressure ahead Pakistan match
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले मीडिया से बात की। विराट ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह के दबाव से इनकार किया। विराट ने कहा कि विपक्षी टीम के बदलने से कोई एक मुकाबले की अहमियत खास या कम नहीं हो जाती।




 

प्लेइंग में होगा बदलाव

World cup 2019:Virat Kohli says no pressure ahead Pakistan match
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कोहली ने मौसम और खेल परिस्थितियों के अनुसार प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने के संकेत दिए। मैच की पूर्व-संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कोहली ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ यह विश्व कप मुकाबला हमेशा नहीं चलता रहेगा। यह शुरू और खत्म भी। अगर नतीजा भारत के पक्ष में नहीं भी गया तो भी 50 ओवर का यह टूर्नामेंट जारी रहेगा।'

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से संबंध

World cup 2019:Virat Kohli says no pressure ahead Pakistan match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कैप्टन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच संबंध अच्छे हैं। कोहली ने कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'मैं कुछ ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं देख रहा हूं। अब चूंकि यह लंबा टूर्नामेंट है तो हम अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखना चाहेंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

अतिउत्साहित न हो फैन

World cup 2019:Virat Kohli says no pressure ahead Pakistan match
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : social Media

भारतीय कप्तान ने माना कि एक फैन के लिए भारत और पाकिस्तान का मुकाबला अलग होता है। हालांकि उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने मनोभावों को नियंत्रित रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रोफेशनल हैं और किसी भी टीम के खिलाफ अपने प्लान को सही तरीके से मैदान पर उतारने की कोशिश करते हैं। 

विज्ञापन

कैसा है ड्रेसिंग रूम का माहौल?

World cup 2019:Virat Kohli says no pressure ahead Pakistan match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ड्रेसिंग रूम के माहौल पर कोहली ने कहा, 'ड्रेसिंग रूम का मूड और माहौल नहीं बदला है। विपक्षी टीम बदलने से किसी मैच की महत्ता नहीं बदल जाती। हम मूलभूत काम बेहतर करना चाहते हैं।' जब उनसे पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले दबाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी दिन अच्छा न खेलें तो विपक्षी टीम जीत सकती है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed