{"_id":"5d21a0fe8ebc3e6cbf3f4050","slug":"world-cup-2019-virat-kohli-is-very-happy-with-the-performance-of-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: जबरदस्त जीत से कोहली भी हैरान, नहीं थी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: जबरदस्त जीत से कोहली भी हैरान, नहीं थी ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद
Sun, 07 Jul 2019 01:39 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
मैच के बाद विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8 में से सात मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करने वाली भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी अपनी टीम से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। शनिवार रात श्रीलंका को 7 विकेट से मात देने के बाद विराट ने कहा कि उन्होंने लीग दौर में 7-1 के स्कोर के बारे में नहीं सोचा था।
विज्ञापन
जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम को लगातार पांच मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच उसका बारिश के कारण धुल गया था। मैच के बाद कोहली ने कहा, 'भारत के लिए इस तरह से एक साथ होकर खेलना सम्मान की बात है।'
विज्ञापन
उस वक्त तक यह निर्णय नहीं हुआ था कि भारत किसके साथ सेमीफाइनल में भिड़ेगा, क्योंकि दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत जारी थी। सेमीफाइनल को लेकर विराट कोहली ने कहा कि, 'हमारे लिए विपक्षी टीम मायने नहीं रखती, क्योंकि अगर हम अच्छा नहीं खेलेंगे तो हर कोई हमें हरा सकता है और हम अच्छा खेलेंगे तो हम किसी को भी हरा सकते हैं।'
विज्ञापन
बता दें कि विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल 9 जुलाई को पॉइंट्स टेबल पर नंबर एक भारत और आखिरी पोजिशन पर रहने वाली न्यूजीलैंड के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम भिड़ेंगी। यह मैच 12 जुलाई को होगा।