टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका पांच जून को आमने-सामने होंगे। यह टीम इंडिया का विश्व कप में पहला मुकाबला होगा। पहले मैच में अभी वक्त है, शायद इसलिए भारतीय शेर जंगल में मंगल कर रहे हैं। जबरदस्त प्रैक्टिस के बाद पूरी टीम जंगल पहुंच गई।
बल्ला-गेंद छोड़कर टीम इंडिया का 'जंगल में मंगल', फौजी अंदाज में हो रही विश्व कप की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान विराट कोहली सहित सभी खिलाड़ियों ने यहां पेंटबॉल गेम में हिस्सा लिया। खुद विराट ने इसकी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ-साथ रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा देखे जा सकते हैं।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
एक और फोटो बीसीसीआई ने ट्वीट की है, जिसमें महेंद्र सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के साथी खिलाड़ियों के संग मस्ती करते दिख रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने नेट पर भी पसीना बहाया।
Snapshots from #TeamIndia's fun day out in the woods. Stay tuned for more..... pic.twitter.com/nKWS21LXco