{"_id":"5d03d19d8ebc3e57c10037e2","slug":"world-cup-2019-sri-lanak-vs-australia-match-preview-and-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत के इरादे से उतरेगा ऑस्ट्रेलिया
Fri, 14 Jun 2019 10:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पिछले चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज करने वाला मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन करने में नाकाम रहे श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले विश्व कप मैच में सेमीफाइनल में पहुंचने के अपने अभियान को गति देने की कोशिश करेगा।
ऑस्ट्रेलिया ने अब तक अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को हराया है, लेकिन इस बीच उसे भारत से हार का सामना भी करना पड़ा। अब उसका सामना उस श्रीलंका से है जिसने न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त झेलने के बाद अफगानिस्तान पर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके वापसी की, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ उसके मैच बारिश की भेंट चढ़ गए।
बारिश ने अभी तक विश्व कप में कहर बरपाया और चार मैचों का इस वजह से परिणाम नहीं निकल पाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर यह है कि ओवल में बारिश की बहुत अधिक संभावना नहीं जताई गई है और उसका मैच पर बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
बादल छाए रहने की संभावना है जिसके कारण बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। शीर्षक्रम में डेविड वॉर्नर की अच्छी फॉर्म से ऑस्ट्रेलिया को मजबूती मिली है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने दो अर्द्धशतक के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 107 रन भी बनाए थे।
कप्तान आरोन फिंच से भी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी जबकि स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और शान मार्श भी यहां की परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम में लेग स्पिनर एडम जांपा या ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को अंतिम एकादश में रख सकता है और ऐसे में केन रिचर्डसन या नाथन कूल्टर नाइल में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ेगा।
श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा
श्रीलंका के अब तक चार मैच हो चुके हैं जिनमें से उसे केवल दो में खेलने का मौका मिला जिनमें वह खास असर नहीं छोड़ पाया। उसके पास अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करने का मौका है। बल्लेबाजी उसके लिए चिंता का विषय बनी हुई है और ऐसे में मिचेल स्टार्क एंड कंपनी के सामने उसके बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी।