फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   World Cup 2019: Sourav Ganguly bats for MS Dhoni says he has ability to succeed 

आलोचना झेल रहे धोनी के समर्थन में उतरे गांगुली, कहा- अनुभव और क्षमता दोनों के धनी हैं माही

Fri, 28 Jun 2019 07:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 28 Jun 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Sourav Ganguly bats for MS Dhoni says he has ability to succeed 
एम एस धोनी - फोटो : social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विश्व कप में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास सफल होने के लिए अनुभव और क्षमता दोनों है।

विज्ञापन


अपनी अगुवाई में भारत को 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले धोनी आफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करने में जूझते दिखे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने से पहले वो संघर्ष करते दिखे। हालांकि 61 गेंद में 56 रन की उनकी पारी से मैनचेस्टर में भारत ने सात विकेट पर 268 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत ये मैच 125 रन से जीता। देश के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेलने वाले गांगुली को हालांकि उनकी बल्लेबाजी में ज्यादा कमी नहीं दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सबसे सफल कप्तानों में शुमार गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'ऐसा कभी कभार होता है और मैं इससे ज्यादा चिंतित नहीं हूं। हां, धोनी पहले भी ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं। पिछले साल भी जब वो इंग्लैंड आए थे तो स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे।'

पूर्व कप्तान ने कहा, 'धोनी को ऐसे बल्लेबाज का साथ चाहिए जो उनके साथ तेजी से बल्लेबाजी कर सके। बल्लेबाजी क्रम में तीसरे स्थान पर विराट कोहली, चौथे पर राहुल और पांचवें स्थान पर वो होते है तो पांड्या जैसे बल्लेबाजों के साथ स्थिति आसान हो जाती है क्योंकि वे बड़े शॉट लगाते रहते है।'

गांगुली ने कहा कि धोनी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर शक करना सही नहीं है।उन्होंने कहा, 'धोनी पर कोई बयान देने से पहले मैं इंतजार करना चाहूंगा। खासकर उनके स्ट्राइक रेट पर क्योंकि उनके पास गेंद को सीमारेखा के पार भेजने की क्षमता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed