फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: रिजर्व-डे पर भी हो गई बारिश तो क्या होंगे भारत-न्यूजीलैंड मैच के समीकरण?

Wed, 10 Jul 2019 12:28 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 10 Jul 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
IND v NZ Semi-final 1, Rain forces on Reserve Day Cricket News Old Trafford Manchester Weather
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से रोक दिया गया। लगातार बारिश की वजह से अब यह मैच रिजर्व डे यानी बुधवार को दोबारा से शुरू होगा। 



 

 

IND v NZ Semi-final 1, Rain forces on Reserve Day Cricket News Old Trafford Manchester Weather
इंडिया vs न्यूजीलैंड - फोटो : social media

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। उसके बाद रुक-रुककर लगातार बारिश होती ही रही और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया, जिसके बाद ICC के नियम के तहत मैच को रिजर्व डे पर कराने का फैसला किया गया। 10 जुलाई यानी बुधवार को न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवर से अपनी पारी दोबारा से शुरू होगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।

IND v NZ Semi-final 1, Rain forces on Reserve Day Cricket News Old Trafford Manchester Weather
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

दरअसल, अब चिंता की बात यह है कि मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक रिजर्व-डे के दिन यानी बुधवार को होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मुकाबले में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में आईए जानते हैं अगर बुधवार को भी बारिश होती है तो क्या होगा?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND v NZ Semi-final 1, Rain forces on Reserve Day Cricket News Old Trafford Manchester Weather
बारिश की वजह से नहीं हो सका भारत-न्यूजीलैंड का मैच - फोटो : social media

जी हां, मैनचेस्टर में बुधवार को भी 65 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। मैच नहीं हो सका तो पॉइंट्स के आधार पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। अगर आज भी बारिश खलल डालती है और न्यूजीलैंड आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाता है तो डकवर्थ लुईस पद्वति से भारत को 46 ओवरों में 237 रन बनाने होंगे। यदि केवल 20 ओवर का खेल संभव होता है तो भारत के सामने 148 रन का लक्ष्य होगा। बुधवार को भी मैच पूरा नहीं होने की दशा में भारत लीग चरण में अधिक अंक हासिल करने के कारण फाइनल में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
IND v NZ Semi-final 1, Rain forces on Reserve Day Cricket News Old Trafford Manchester Weather
भारत बनाम न्यूजीलैंड

बता दें कि न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर (67*) और टॉम लाथम (3*) क्रीज पर होंगे और भुवनेश्वर अपनी गेंदबाजी को जारी रखेंगे। टीम इंडिया की तरफ से भुवनेश्वर के कोटे का 1.5 ओवर और बुमराह के 2 ओवर बाकी हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed